IPL 2025: अब फिर से कब शुरू होगा आईपीएल? भारत-पाक के बीच तनाव समाप्त, पंजाब-दिल्ली मैच कहां होगा?
IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच 8 मई की रात जब तनाव ज्यादा था, तब पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आईपीएल को ही रद्द कर दिया गया था। इसे सप्ताह भर के लिए टाला गया था क्योंकि भारत-पाक के बीच बॉर्डर पर स्थिति नाजुक थी।
3 दिनों के बाद अब खबर आई है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो गया है। दोनों देशों के बीच पूरी तरह से सीजफायर की खबर सामने आई है। ऐसे में सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आईपीएल के मुकाबले फिर से कब शुरू होने वाले हैं।

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अचानक मैच रद्द हुआ था, वहां से ही शायद इवेंट की शुरुआत के जाएगी। हालांकि यह साफ नहीं हुआ है कि पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला अब जहाँ छोड़ा था, वहां से खेला जाएगा या नया मैच होगा।
बीसीसीआई को इवेंट समाप्त करने के लिए 14 दिनों की विंडो चाहिए और यह मिल जाएगी क्योंकि एक सप्ताह से कम समय में ही भारत-पाक के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है। ऐसे में यह टूर्नामेंट 1 जून तक समाप्त हो सकता है। अब डबल हेडर मैचों को बढ़ाने का विकल्प रहेगा।
IPL 2025: कब हो सकता है अगला मैच
कल ही पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को बीसीसीआई ने धर्मशाला से एक स्पेशल वन्दे भारत ट्रेन के जरिये दिल्ली बुलाया था। अब अगले दो या तीन दिन में इवेंट फिर से शुरू किया जा सकता है। हालांकि इस पर बीसीसीआई को निर्णय लेना है क्योंकि सभी तैयारियां पहले ही की हुई हैं। सिर्फ तीन दिन के लिए इवेंट रुका था।
IPL 2025: प्लेऑफ़ की दौड़ दिलचस्प
आईपीएल के प्लेऑफ़ की दौड़ भी एकदम धांसू चल रही है, अब तक टीमों के बीच जंग जारी है। तालिका में पहले स्थान पर गुजरात और दूसरे नम्बर पर आरसीबी है, दोनों के ही 16-16 अंक हैं। बाद में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का नाम आता है।












Click it and Unblock the Notifications