IPL 2025: पंजाब-आरसीबी मैच में सुपर ओवर के दौरान बारिश आई तो क्या? कौन खेलेगा फाइनल
PBKS vs RCB: आईपीएल के प्लेऑफ़ मुकाबले 29 मई से शुरू हो रहे हैं। पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा, यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। जीत दर्ज करने वाली टीम को फाइनल में एंट्री मिल जाएगी और हारने वाली टीम के पास एक और मौका रहेगा।
बारिश होने की स्थिति में रिजर्व डे होता है लेकिन इस बार कोई घोषणा देखने को मिली। हालांकि रिजर्व डे से पहले ही मैच समाप्त करने के लिए अतिरिक्त समय रखा गया है। 120 मिनट का अतिरिक्त समय है। इसमें मैच समाप्त किया जा सकता है। कम से कम 5 ओवरों का गेम आयोजित कराने का प्रयास होता है।

इस बीच एक और कंडीशन यह भी है कि अगर मैच टाई हो जाए, इसके बाद बारिश से सुपर ओवर पूरा नहीं किया जा सके, तो क्या किया जाना चाहिए। इसके लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन की प्लेइंग कंडीशंस पर गौर किया जाना जरूरी है।
सुपर ओवर में बारिश आने पर कैसे आएगा नतीजा
आईपीएल में अगर मुकाबला सुपर ओवर तक जाए और बारिश से मैच नहीं होता है, तो तालिका में मजबूत स्थान वाली टीम फाइनल में चली जाती है और हारने वाली टीम को फिर से खेलने का मौका होता है क्योंकि यहां टॉप दो टीमों को फाइनल के लिए दो मौके मिलते हैं।
सुपर ओवर भी हुआ टाई तो क्या?
अगर सुपर ओवर टाई होता है, तो फिर से सुपर ओवर कराने का फैसला लिया जाता है। मुकाबला पूरा 20 ओवर का होने के बाद सुपर ओवर होने की वजह से तालिका की स्थिति के आधार पर विनर तय किया जा सकता है। हालांकि यह तभी होगा, जब बारिश का असर हो।
DLS मेथड कब आएगा
अगर मैच में एक पारी हुई है और अगली पारी से पहले बारिश ने मैच रोक दिया, तो इसे रिजर्व डे तक लेकर जाया जा सकता है। एक टीम पूरा खेलने के बाद दूसरी टीम कम से कम 5 ओवर तक खेल जाती है, तो डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) नियम से नतीजा आता है।












Click it and Unblock the Notifications