IPL 2025: ऑरेंज कैप लेने के बाद भी कोहली के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, जानें कौनसा कीर्तिमान बनाया

IPL 2025: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली को कीर्तिमानों का बादशाह कहा जाता है। कोहली जब मैदान पर उतरते हैं, तो धमाल मचाते हैं और रिकॉर्ड भी बनते जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला है लेकिन यहाँ नेगेटिव रिकॉर्ड बन गया है, जो कोहली को सूट नहीं करता है।

रन आउट के मामले में कोहली ने शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में कोहली खुद तो खेलते चले गए और फिफ्टी भी बना डाली लेकिन सामने वाला बल्लेबाज रन आउट हो गया। इससे कोहली के नाम एक आंकड़ा दर्ज हो गया।

ipl 2025

बैटिंग के दौरान कोहली रन आउट में शामिल रहने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। वह 31 बार क्रीज पर खड़े रहे हैं और सामने वाला बल्लेबाज रन आउट होकर गया है। इस मामले में कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं। उनके अलावा भी कई प्लेयर्स ऐसे हैं, जिन्होंने सामने वाले को रन आउट करा दिया।

सबसे ज्यादा रन आउट के मामले में भागीदारी दिनेश कार्तिक की रही है। उनके सामने खेलने वाला खिलाड़ी 43 बार आउट होकर वापस पवेलियन लौटा है। इस लिस्ट में रोहित और धोनी का नाम नहीं हो, ऐसा नहीं हो सकता है। इन दोनों का नाम है।

रोहित के सामने वाला बल्लेबाज 37 बार और धोनी के सामने 36 बार आउट हुआ है। उनके बाद अब कोहली का नाम भी लिस्ट में शामिल हुआ है। कोहली और रैना दोनों 30-30 रन आउट इन्वोल्वमेंट में शामिल थे लेकिन अब उन्होंने रैना को पीछे छोड़ दिया है।

उधर कोहली ने बैटिंग में धाकड़ कीर्तिमान बना दिया। इस सीजन उन्होंने ऑरेंज कैप हासिल कर ली। उन्होंने सीजन में छठी फिफ्टी जमाई और 51 की पारी खेलकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ते हुए कोहली ने टॉप स्थान कब्जाते हुए ऑरेंज कैप हासिल की। आरसीबी ने 7 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+