IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के 2 गुनहगार खिलाड़ी, दोनों ने मुंबई की मदद कर DC को किया प्लेऑफ़ से बाहर

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की जीत के साथ ही इस सीजन आईपीएल के प्लेऑफ़ में जाने वाली चार टीमों के नाम सामने आ गए। मुंबई इंडियंस के अलावा आरसीबी, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स आदि टीमों ने टॉप चार में अपनी जगह पक्की कर ली।

मुंबई इंडियंस ने 59 रनों से दिल्ली कैपिटल्स को पराजित कर दिया। दिल्ली के दो प्लेयर्स के वजह से टीम प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो गई। अन्यथा मुंबई को हराकर दिल्ली अब तक प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी रह सकती थी। दोनों की गलती से टीम को नुकसान हुआ।

IPL 2025

इसमें पहला नाम मुकेश मुकार का ही आता है। उनका 19वां ओवर काफी महंगा साबित हुआ था। 18 ओवरों तक मुंबई इंडियंस रनों के लिए संघर्ष कर रही थी। 5 विकेट पर 132 रनों का स्कोर था। ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस 160 रनों तक मुश्किल से पहुंचेगी।

मुकेश कुमार के ओवर में तीन छक्के और दो चौके आए। सूर्यकुमार यादव और नमन धीर क्रीज पर थे और स्कोर तेजी से 150 के पार चला गया। 19 ओवर में स्कोर 5 विकेट पर 159 पर आ गया। इससे मुंबई इंडियंस को काफी राहत मिली और दिल्ली की मुश्किलें बढ़ गई।

इसके बाद अंतिम ओवर लेकर आए चमीरा का हाल भी कुछ वही रहा। सूर्या ने उनके इस ओवर में जमकर बैटिंग की। उन्होंने दो चौके और इतने की चौके जमाते हुए 21 रन हासिल किये। अब स्कोर लम्बी छलांग मारता हुआ 5 विकेट पर 180 पर आ गया और दिल्ली के सामने बड़ी चुनौती थी।

दिल्ली कैपिटल्स के इन दो प्लेयर्स ने अंतिम दो ओवरों में कुल 48 रन खर्च करते हुए मुंबई को ड्राइविंग सीट पर ला दिया और दिल्ली कैपिटल्स पीछे चली गई। करो या मरो वाले मुकाबले में दिल्ली के बल्लेबाजों के ऊपर 181 के लक्ष्य का दबाव था और पिच भी उतनी ठीक नहीं थी। लिहाजा दिल्ली कैपिटल्स 121 रनों पर आउट हो गई और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ में चली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+