IPL 2025: कई प्लेयरों की छुट्टी तय? क्या आईपीएल के बाद इन खिलाड़ियों को किया जाएगा बाहर
IPL 2025: आईपीएल में इस सीजन अब महज दो ही मैच बचे हैं। इसके बाद यह सीजन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। कुछ प्लेयर्स इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। उनसे टीमों को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन प्रदर्शन में कोई जलवा देखने को नहीं मिल पाया।
उम्र के हिसाब से भी कुछ प्लेयर्स अब आईपीएल के लिए उचित नहीं कहे जा सकते। युवा प्लेयर्स को भी इससे कम मौके मिलते हैं। अलग-अलग तरह की कंडीशंस को देखते हुए कह सकते हैं कि इस सीजन के बाद कई खिलाड़ी अपनी टीमों से चले जाएंगे, उनको रिलीज कर दिया जाएगा।

पहला नाम
लिस्ट में खराब प्रदर्शन वाली कैटेगरी से वेंकटेश अय्यर का नाम आना लाजमी है। उनका बल्ला इस सीजन खामोश रहा था और केकेआर प्लेऑफ़ से बाहर हो गई। वेंकटेश अय्यर को लगभग 24 करोड़ की रकम देकर खरीदा गया था। कमाई वह कर चुके हैं, अब केकेआर उनको बाहर कर देगी।
दूसरा नाम
अजिंक्य रहाणे का नाम भी इस सूची में आना चाहिए। हालांकि इस सीजन कुछ अच्छी पारियां उनके बल्ले से आई लेकिन कप्तानी में वह खास नहीं कर पाए और वहां फ्लॉप हो गए। रहाणे को अगले सीजन हटाया जा सकता है क्योंकि उनकी उम्र हो गई है और केकेआर को नया लीडर तैयार करना पड़ेगा।
तीसरा नाम
आरसीबी निश्चित रूप से लियाम लिविंगस्टोन को बाहर करके ही मानेगी। 9 मैच खेलकर 87 रन कहीं से भी जस्टिफाई करने वाला प्रदर्शन नहीं है। लिविंगस्टोन का नाम काफी बड़ा है लेकिन प्रदर्शन के हिसाब से तो वह फिसड्डी साबित हुए हैं, ऐसे में उनकी छुट्टी तय मानी जा सकती है।
चौथा नाम
चेन्नई सुपर किंग्स से अश्विन का नाम भी इसी कैटेगरी में शामिल किया जाना चाहिए। उनकी गेंदबाजी की धार कहीं खो गई और चेन्नई के लिए वह अच्छा प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहे हैं। अश्विन ने इस सीजन आईपीएल में 9 मुकाबले खेले लेकिन केवल 7 विकेट ही हासिल कर पाए।
पांचवां नाम
यहाँ ऋषभ पंत को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उनको बाहर कर दिया जाएगा क्योंकि 27 करोड़ की रकम बहुत है। नीलामी के दौरान आनन-फानन में लखनऊ ने उनको 27 करोड़ में खरीद लिया लेकिन उनका प्रदर्शन सबसे खराब रहा।












Click it and Unblock the Notifications