IPL 2025: आईपीएल की टेबल टॉपर टीम ने की ट्रेनिंग शुरू, इस दिन स्टार्ट हो सकता है टूर्नामेंट
IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन की स्थिति के बीच रद्द हुआ आईपीएल अब जल्दी ही फिर से शुरू होने जा रहा है और इसके लिए तैयारी भी चल रही है। बीसीसीआई की तरफ से इस इवेंट को शुरू करने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है और नए शेड्यूल के अनुसार 17 मई से टूर्नामेंट फिर से शुरू होगा।
टीमों ने फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल की अंक तालिका में टॉप पर मौजूद टीम ने मैदान पर उतरकर अपना काम शुरू कर दिया है। ट्रेनिंग शुरू करते हुए गुजरात ने इवेंट में आने वाले मैचों में धमाल मचाने का संकेत दिया है।

शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस टीम ने अभ्यास करना स्टार्ट कर दिया है। इससे पता चलता हा कि आईपीएल फिर से आ रहा है और यह जल्दी ही होगा। खबरों के अनुसार आईपीएल वापस 16 मई को शुरू होना था लेकिन अब नई तारीख 17 मई है। आधिकारिक पुष्टि भी बीसीसीआई ने कर दी।
पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 58वें मुकाबले के समय पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन अटैक हुआ था, उस दिन मुकाबले को रद्द किया गया था। अब वहां से इवेंट शुरू होगा या नहीं, इसके बारे में भी जानकारी सामने आई है, इस मैच को 24 मई के दिन जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
उधर अभ्यास कर रही गुजरात की टीम ने इस सीजन प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। शुभमन गिल की यह टीम 16 अंक लेकर टेबल टॉपर है। एक मैच जीतने पर गुजरात की टीम प्लेऑफ़ में प्रवेश कर जाएगी। इस सीजन गिल की कप्तानी में गुजरात का अलग रूप देखने को मिला है।
IPL 2025: गुजरात के दो प्लेयर्स चले गए
जोस बटलर और जेराल्ड कोएट्जी गुजरात से वापस गए हैं, अन्य सभी प्लेयर्स टीम के साथ हैं। गुजरात का मानना है कि ये दोनों खिलाड़ी वापस आ जाएँगे। अगर टीम प्लेऑफ़ में जाती है, तो दोनों को वापस बुला लिया जाएगा। अभी उनके पास समय है।
IPL 2025: बदल गए वेन्यू
बीसीसीआई नए कार्यक्रम के अंतर्गत छह वेन्यू पर बचे हुए मुकाबले आयोजित कराए जाएंगे। वेन्यू की जानकारी सोमवार देर रात को आई। बोर्ड ने उनको फाइनल कर दिया है। कोलकाता में होने वाला फाइनल मुकाबला हैदराबाद ले जाने की खबर भी आई है लेकिन प्लेऑफ़ के वेन्यू आने पर डिटेल्स सामने आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications