IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस हुई दिलचस्प, टॉप 3 के बीच एक-एक रन का अंतर, 5 खिलाड़ियों ने जड़े 500 रन

IPL 2025: आईपीएल में इस बार ऑरेंज कैप किस प्लेयर के पास जाएगी, इसका फैसला काफी देर बाद ही आएगा। इस सीजन कई प्लेयर्स ने अपने खेल से धमाल मचाने का काम किया है और रनों का अंतर भी बहुत कम है। हर मैच में कोई प्लेयर ऊपर जाता है, कोई नीचे आ जाता है।

टॉप तीन प्लेयर्स के बीच एक-एक रन का ही अंतर है। इनमें एक खास बात और भी है। तीनों के नाम का पहला अक्षर भी समान है। लिस्ट में सूर्यकुमार यादव का नाम पहले नम्बर पर है। सूर्या ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए इस सीजन धमाकेदार गेम का प्रदर्शन किया है।

ipl 2025

नंबर 1

सूर्यकुमार यादव इस सीजन धमाल मचाने में सबसे आगे हैं। हालांकि उनकी पोजीशन भी ऊपर-नीचे होती रहती है। उन्होंने 12 मुकाबले खेलकर कुल 510 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप फ़िलहाल तो उनके पास ही हैं। सूर्या के बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है।

नंबर 2

इस लिस्ट में दूसरे प्लेयर का नाम साई सुदर्शन है, जो गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए तहलका मचाने का काम कर रहे हैं। सुदर्शन ने अब तक खेले गए 11 मैचों में कुल 509 रन बनाए हैं। वह सूर्यकुमार यादव से महज एक ही रन पीछे चल रहे हैं।

नंबर 3

तीसरे स्थान पर भी गुजरात से एक धांसू खिलाड़ी है, नाम शुभमन गिल है। गिल ने कप्तानी के अलावा बैटिंग में भी धांसू काम किया है। वह 508 रन बनाकर तीसरे स्थान पर बने हैं। वह सुदर्शन से एक रन और सूर्या से 2 रन पीछे चल रहे हैं।

नंबर 4

आरसीबी से विराट कोहली ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। कोहली ने अब तक कुल 7 फिफ्टी जड़ी हैं। कोहली ने 11 मैचों में कुल 505 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 143 से ज्यादा का रहा है। कोहली इस सीजन ऑरेंज कैप जीत सकते हैं।

नंबर 5

पांचवें स्थान पर भी गुजरात टाइटंस से खेल रहे जोस बटलर हैं। टॉप पांच में तीन प्लेयर गुजरात से ही आते हैं। बटलर ने इस सीजन अब तक कुल 500 रन बनाए हैं। बटलर का बेस्ट स्कोर नाबाद 97 रन है और अभी उनके पास भी ऑरेंज कैप जीतने का पूरा मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+