टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड, मास्टर ब्लास्टर से आगे निकलेंगे सूर्यकुमार यादव!
IPL 2025 Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव इस साल आईपीएल में अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने हर मैच में 25 से ज्यादा रन बनाए हैं, जो उनकी फॉर्म को बताता है। इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें एक खास मुकाम तक पहुंचा दिया है। अब उनकी नजर क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड पर है, जो उन्होंने साल 2010 में बनाया था।
सचिन तेंदुलकर ने 15 साल पहले बनाया था रिकॉर्ड (IPL 2025 Suryakumar Yadav)
साल 2010 के आईपीएल सीजन में सचिन तेंदुलकर ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से 15 मैच खेलते हुए कुल 618 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए और उनका औसत 47.53 का था। सचिन का स्ट्राइक रेट 132.61 था। तब से लेकर अब तक मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है।

सूर्यकुमार यादव के पास रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
हालांकि, साल 2023 में सूर्यकुमार यादव ने सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने की कोशिश की। सूर्या ने उस साल 16 मैच खेलकर 605 रन बनाए, लेकिन वह 618 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए। सूर्या का प्रदर्शन भी शानदार था, लेकिन सचिन का रिकॉर्ड अभी भी कायम है। लेकिन आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का बेहतरीन मौका है।
सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने 13 मैचों में 583 रन बनाए हैं, और उनका औसत 72.87 का है। साथ ही, उनका स्ट्राइक रेट 170 के ऊपर है। अब उनके पास 600 रन का आंकड़ा छूने का अच्छा मौका है, क्योंकि लीग चरण में अभी कुछ मैच बाकी हैं। सूर्यकुमार सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल 36 रन की आवश्यकता है। मुंबई के पास अभी लीग मैच के अलावा प्लेऑफ के मुकाबले भी बचे हैं, ऐसे में सूर्यकुमार यादव सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications