जीरो के बाद Abhishek Sharma कैसे बने हीरो? पिता अभी भी हैं नाराज, बल्लेबाजी देख हैरत में फैंस

IPL 2025 SRH vs PBKS: सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार 12 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में पंजाब किंग्स पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अभिषेक शर्मा को 55 गेंदों पर 256.36 की स्ट्राइक रेट से 141 रनों की तूफानी पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने पंजाब के खिलाफ़ 14 चौके और 10 छक्के लगाए और टीम को एक यादगार जीत दिला दी।

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास (IPL 2025 SRH vs PBKS)

अभिषेक शर्मा की इस धमाकेदार पारी ने उनका नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा दिया। अभिषेक शर्मा के पिता राज कुमार शर्मा और मां मंजू शर्मा दोनों ही अपने बेटे को आईपीएल इतिहास का छठा सबसे तेज शतक लगाते देखने के लिए राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मौजूद थे। बेटे के शतक के बाद दोनों ने दिल खोलकर इसका जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर इनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही है।

IPL 1

अभिषेक ने कही दिल जीतने वाली बात

आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो में अभिषेक ने कहा कि उनके पिता उनके पहले कोच थे और उनके लिए अपने माता-पिता के सामने दमदार पारी खेलना खास था। अभिषेक ने कहा कि यह बहुत खास था। मेरे पिता मेरे अंडर-14 के दिनों से ही मेरे मैच देखने आते रहे हैं। अगर आप मेरी पारी के दौरान उन्हें ज़ूम इन करके देखेंगे, तो आप देखेंगे कि वह मुझे इशारा करते हैं, मुझे बताते हैं कि कौन से शॉट खेलने हैं - 'यह शॉट खेलो, वह शॉट खेलो'। वह मेरे पहले कोच थे। अपनी मां और पिता के सामने ऐसा करना बहुत खास है।

दमदार पारी के बाद भी निराश थे पिता

अभिषेक शर्मा ने यह भी खुलासा किया कि उनके पिता अभी भी संतुष्ट नहीं हैं। क्योंकि वह चाहते थे कि अभिषेक खेल को खत्म करें। अभिषेक ने कहा कि अभी भी बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश है और वह इसके लिए कड़ी मेहनत करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह आईपीएल में मेरा सर्वोच्च स्कोर है। मेरे पिता मुझसे लगातार मैच खत्म करने के लिए कहते रहते हैं, इसलिए वह अभी भी संतुष्ट नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+