RR vs RCB: क्या विराट कोहली के सामने चलेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? संजू सैमसन के बाहर होने से मुश्किल में टीम
IPL 2025 RR vs RCB Sanju Samson: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान संजू सैमसन हिस्सा नहीं ले सकेंगे। दोनों ही टीमों के बीच 24 अप्रैल यानी गुरुवार को आपस में भिड़ने वाली है। लखनऊ के खिलाफ डेब्यू मैच में धमाका करने वाले वैभव सूर्यवंशी आरसीबी के खिलाफ भी खेलते नजर आएंगे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या विराट कोहली के सामने भी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चलेगा या नहीं?
संजू सैमसन हुए बाहर (IPL 2025 RR vs RCB Sanju Samson)
राजस्थान रॉयल्स ने बयान जारी कर बताया कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन फिलहाल रिकवरी प्रोसेस में हैं। वह राजस्थान रॉयल्स मेडिकल स्टाफ के साथ टीम के 'होम बेस' पर ही रहेंगे। 'रिहैबिलिटेशन' प्रक्रिया के अंतर्गत वह आरसीबी के खिलाफ आने वाले मैच के लिए बेंगलुरु नहीं जाएंगे। टीम प्रबंधन उनकी प्रगति पर बारीकी से नजर रख रहा है और उनकी वापसी के लिए मैच दर मैच का अपडेट दिया जा रहा है।

रियान पराग करेंगे टीम की कप्तानी
संजू सैमसन की अनुपस्थिति में रियान पराग टीम की कप्तानी करना जारी रखेंगे। राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान ने पहले तीन मैचों में टीम की कप्तानी की थी। जब सैमसन को केवल बल्लेबाजी के लिए ही उतारा गया था और विकेटकीपिंग का जिम्मा ध्रुव जुरेल के पास था। सैमसन का रोल 'इम्पैक्ट सब' के तौर पर था और चौथे मैच से पहले वह टीम के मुख्य कप्तान बन गए।
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी फैंस की नजर
सैमसन की अनुपस्थिति में ध्रुव जुरेल ने विकेटकीपिंग जारी रखी है। इस सीजन संजू सैमसन ने सात मैचों में 224 रन बनाए, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था। टीम को उनकी वापसी का इंतजार होगा, लेकिन इस दौरान रियान पराग और ध्रुव जुरेल ने अच्छा प्रदर्शन किया है। आरसीबी के खिलाफ 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से भी बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही होगी।












Click it and Unblock the Notifications