Rishabh Pant की एक रन बनाने की कीमत 24 लाख से भी ज्यादा, मुंबई से हार के साथ ही मिली ये बड़ी सजा

IPL 2025 Rishabh Pant: लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन आईपीएल में सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऋषभ पंत पर रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुंबई के खिलाफ लखनऊ की टीम को 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे और सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

लगा 24 लाख रुपये का जुर्माना (IPL 2025 Rishabh Pant)

आईपीएल के प्रेस रिलीज में कहा गया कि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत सीजन में उनकी टीम का दूसरा अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, इसलिए पंत पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पंत के अलावा मुंबई के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को भी आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत 6 लाख रुपये या मैच फीस का 25 फीसद दोनों में से जो भी कम होगा वो देने होंगे।'

IPL 2025 1

आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं पंत

ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं जिनकी खरीदारी के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लेकिन इस भारी कीमत का कोई ठोस परिणाम अब तक देखने को नहीं मिला है। आईपीएल के इस सीजन में पंत का प्रदर्शन उम्मीदों के विपरीत रहा है। उन्होंने 10 मैचों में केवल 110 रन बनाए हैं, और उनकी औसत महज 12.22 रही है, साथ ही उनकी स्ट्राइक रेट भी 100 से कम है।

पंत का एक रन 24 लाख से भी ज्यादा का

पंत ने इस सीजन अब तक सिर्फ 110 रन बनाए हैं। इसका मतलब यह है कि हर रन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका को लगभग 24.50 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। आईपीएल इतिहास में शायद ही एक रन के लिए किसी बल्लेबाज को कभी इतने पैसे मिले होंगे। पंत का खेल पिछले कुछ वर्षों में शानदार रहा है, लेकिन इस सीजन में उनकी बैटिंग को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कुछ आलोचकों का मानना है कि पंत का बल्लेबाजी तकनीक में सुधार की आवश्यकता है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि पंत 27 करोड़ का दबाव नहीं झेल पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+