IPL Retention 2025: विराट कोहली को लेकर RCB का बहुत बड़ा फैसला, एक खिलाड़ी को छोड़ सबका बाहर होना तय

IPL 2025 Retention,Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन की तैयारी में जुट गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रिटेंशन के लिए फ्रेंचाइजियों को दिशा-निर्देशों देने का काम कर दिया है। सभी टीमें जल्द ही रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपने वाली है। ऐसे में फैंस की नजरें आरसीबी पर भी रहने वाली है।

विराट कोहली का रिटेन किया जाना तय

आईपीएल के शुरुआत से ही आरसीबी का हिस्सा रहे विराट कोहली को अगले सीजन के लिए भी रिटेन किया जाना लगभग तय है। 31 अक्तूबर तक सभी टीमों को अपने रिटेन खिलाड़ियों के बारे में बताना होगा। जैसे-जैसे डेट नजदीक आ रही है, टीमों को लेकर तरह-तरह की खबरें भी सामने आ रही है। आरसीबी के मौजूदा कप्तान फाफ डू प्लेसिस 40 साल के हैं, ऐसे में मेगा ऑक्शन के दौरान टीम को नए कप्तान की भी तलाश होगी।

Virat Kohli 1

कोहली को छोड़ सभी होंगे रिलीज

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सिर्फ विराट कोहली को रिटेन करने की सोच रही है। विराट कोहली के अलावा बाकी सभी खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इनमे से कुछ खिलाड़ियों को आरटीएम कार्ड के जरिए दोबारा खरीदा जाना संभव है। जिनमें मोहम्मद सिराज, ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

निराशाजनक रहा है मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन

मोहम्मद सिराज ने तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करते हुए पिछले कुछ सीजन में नौ से अधिक की इकॉनमी रेट के साथ प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल का निराशाजनक प्रदर्शन और कैमरन ग्रीन की पीठ की सर्जरी जिसके कारण वे छह महीने के लिए टीम से बाहर हो गए। ऐसे में आरसीबी के पास रिटेन करने के लिए खिलाड़ियों की बड़ी लिस्ट नहीं है। आरसीबी की टीम इस साल मेगा ऑक्शन में कुछ बड़े खिलाड़ियों को टारगेट कर सकती है। कुछ रिपोर्ट में केएल राहुल का भी टीम के साथ जुड़ने की खबर आ रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+