IPL 2025 के लिए कितने खिलाड़ी होंगे रिटेन? ऑक्शन से पहले बहस जारी, सामने आया बड़ा अपडेट
IPL 2025 retention rules: आईपीएल 2024 का सफर अब खत्म हो चुका है। आईपीएल 2024 के आखिरी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसके साथ ही तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कोलकाता नाइट राइडर्स इससे पहले साल 2014 और 2012 में आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने साल 2024 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर ली।
खिलाड़ियों के रिटन करने के नियम पर बहस
आईपीएल 2024 के समाप्ति होने के साथ ही अगले साल को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। अगले साल मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। ऐसे में मेगा ऑक्शन से पहले हर टीम के पास कुछ खिलाड़ियों को ही रिटन करने का मौका होगा। आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। हालांकि खिलाड़ियों के रिटन करने के नियम पर अभी भी बहस जारी है।

नियम में बदलाव की मांग
इस बीच अब आईपीएल2025 के रिटेंशन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, पिछले कुछ सालों से मेगा ऑक्शन से पहले हर टीम को तीन खिलाड़ी को ही रिटेन करने का मौका दिया जाता था। जिस पर कई फ्रेंचाइजियों ने एतराज जताया है। कुछ फ्रेंचाइजी इसे बढ़ाना चाहती है। वहीं कुछ मौजूदा नियमों के हिसाब से ही चलना चाहती हैं।
सामने आया बड़ा अपडेट
न्यूज़ 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के सीनियर अधिकारी ने कहा कि अगर 6 से 8 खिलाड़ियों को रिटेन करने का नियम लाया गया तो ऑक्शन का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। ऑक्शन ही इस लीग को रोचक बनता है। ऐसे में अगर हर सीजन एक ही तरह के खिलाड़ी एक टीम से खेलते रहेंगे तो यह आईपीएल के रोमांच को कम कर देगा। जो आईपीएल के लिए खुद भी अच्छा नहीं रहेगा। इसीलिए मौजूदा नियम जारी रहने की उम्मीद सबसे अधिक है।
बीसीसीआई करेगी मीटिंग
वहीं कुछ फ्रेंचाइजियों ने चिंता जताई है कि आईपीएल में बहुत कम ही खिलाड़ी ऐसे हैं जो लंबे समय से एक ही टीम के साथ जुड़े रहे। इन खिलाड़ियों के कारण ही टीम का फैन बेस मजबूत हुआ। अब कई फ्रेंचाइजी ने अपने फैस बेस को लेकर चिंता जाहिर की है और कहा है कि खिलाड़ियों की अदला-बदली से फैन बेस पर काफी असर पड़ता है। इसलिए वह चाहते हैं कि रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या कम से कम 6 या 8 कर दिया जाए।
हालांकि बीसीसीआई की तरफ से रिटेंशन को लेकर अब तक कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। बीसीसीआई के अधिकारी आईपीएल फ्रैंचाइजी के मालिकों के साथ इस मुद्दे पर एक मीटिंग करने वाले हैं। लेकिन यह मीटिंग अब टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद ही किया जाएगा। इसके बाद ही चीजें साफ हो पाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications