IPL 2025 का शेड्यूल पर जल्द आ सकता है बड़ा फैसला, जानें BCCI की इमरजेंसी मीटिंग में क्या हुआ?
IPL 2025 Reschedule: पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच चल रहे आईपीएल मैच को दुर्भाग्यवश रद्द कर दिया गया है। इस मैच का आयोजन पाकिस्तान द्वारा किए गए कुछ हमलों की वजह से संभव नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि इन हमलों ने सुरक्षा की स्थिति को गंभीर रूप से प्रभावित किया। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के फैंस दोनों ही इस मैच का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से मुकाबला रद्द किया गया।
क्या आगे होंगे आईपीएल के मैच (IPL 2025 Reschedule)
ऐसे में अब बड़ा सवाल यह है कि क्या आईपीएल का मैच अपने तय शेड्यूल पर खेले जाएंगे या नहीं? पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल मैच रद्द होने के बाद बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की एक आपात बैठक हुई। इस बैठक में मैच रद्द होने के कारणों और आगे की कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने इस मामले पर निर्णय लेने के लिए शुक्रवार, 9 मई को एक और बैठक तय की है।

9 मई को लिया जाएगा बड़ा फैसला
इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि टूर्नामेंट का आगे का आयोजन किया जाना चाहिए या नहीं, इस पर अब शुक्रवार यानी 9 मई को अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल की आगामी कार्यवाही को लेकर स्थिति साफ नहीं है, और इस मुद्दे पर और अधिक विचार विमर्श जारी है। हालांकि, आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि यह मामला जल्द सुलझ जाएगा और टूर्नामेंट का आयोजन सुचारु रूप से हो सकेगा।
आईपीएल रद्द होने के चांस बेहद कम
आईपीएल 2025 में कुल 74 मुकाबले खेले जाने हैं, जिनमें से अभी तक 58 मुकाबले हो चुके हैं। टूर्नामेंट के लीग स्टेज के मुकाबले लगभग समाप्ति की ओर हैं, लेकिन फाइनल और प्लेऑफ के 4 मुकाबले बाकी हैं। टूर्नामेंट के इस महत्वपूर्ण मोड़ पर यह सवाल उठता है कि क्या इसे आगे बढ़ाया जाएगा या फिर इसे रद्द किया जाएगा। टूर्नामेंट के रद्द होने की संभावना बहुत कम है क्योंकि यह एक बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला क्रिकेट इवेंट है और इसमें भारी आर्थिक निवेश भी है।












Click it and Unblock the Notifications