IPL 2025, RCB Unbox Event: इतने बजे शुरू होगा आरसीबी अनबॉक्स इवेंट, ऐसे देख सकेंगे लाइव, जानें तरीका
IPL 2025, RCB Unbox Event: आईपीएल 2025 का आगाज होने में अब ज्यादा दिनों का समय नहीं रह गया है। आईपीएल 2025 सीजन से पहले आरसीबी अनबॉक्स इवेंट का आयोजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस आयोजन का मकसद फैंस और खिलाड़ियों के बीच इंटरेक्शन कराना भी है। इस कार्यक्रम में आईपीएल 2025 के लिए आधिकारिक आरसीबी जर्सी का भी अनावरण किया जाएगा।
रजत पाटीदार पहली बार करेंगे टीम की कप्तानी (IPL 2025, RCB Unbox Event)
इस सीजन आरसीबी के नए कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली के इस मार्की इवेंट में मुख्य भूमिका निभाने की उम्मीद है। आरसीबी उन तीन फ्रेंचाइजी में से एक है, जिन्होंने अभी तक आईपीएल ट्रॉफी पर अपना हाथ नहीं रखा है। पाटीदार की कप्तानी में वे अपने ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की उम्मीद करेंगे। आरसीबी अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में गत चैंपियन केकेआर के खिलाफ करेगी।

फैंस कर रहे हैं बेसब्री से आरसीबी अनबॉक्स इवेंट इंतजार
आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में कई रोमांचक परफॉर्मेंस भी देखने को मिलने वाली है। डीजे मैग, टिम्मी ट्रम्पेट इस कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में कन्नड़ पार्श्व गायक संजीत हेगड़े और ऐश्वर्या रंगराजन के साथ-साथ लोकप्रिय कन्नड़ रैपर ऑल ओके भी प्रस्तुति देंगे। सावरी बैंड और बेस्ट केप्ट सीक्रेट भी प्रस्तुति देंगे। फैंस इस इवेंट का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
यहां जानें कायक्रम से जुड़ी सभी जानकारी
डेट: 17 मार्च 2025
समय: 3:30 बजे
स्थल: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
RCB अनबॉक्स इवेंट के लिए टिकट की कीमतें
टिकटों की कीमत INR 800 से INR 4000 के बीच होने की उम्मीद है और प्रशंसक RCB की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप पर टिकट खरीद सकते हैं।
RCB अनबॉक्स लाइव स्ट्रीमिंग विवरण
आईपीएल के 2025 संस्करण से पहले आरसीबी अनबॉक्स इवेंट सोमवार, 17 मार्च को दोपहर 3:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होने वाला है। इस इवेंट को आरसीबी ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, लेकिन इसके लिए भुगतान करना होगा और दर्शकों को इसे देखने के लिए 99 रुपये का भुगतान करना होगा। आरसीबी अपने यूट्यूब चैनल पर भी इवेंट के कुछ हिस्सों को स्ट्रीम करेगा, हालांकि, पूरे इवेंट के लिए दर्शकों को आरसीबी की वेबसाइट पर जाना होगा और मामूली शुल्क देना होगा।
आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी टीम
विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी।












Click it and Unblock the Notifications