IPL 2025: आरसीबी या मुंबई इंडियंस, इस बार आईपीएल कौन जीतेगा? एआई ने बताया चौंकाने वाला नाम

IPL 2025: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच से साफ़ हो गया कि इस सीजन प्लेऑफ़ में जाने वाली चार टीमें कौन सी हैं। दिल्ली कैपिटल्स हार के साथ ही इवेंट से बाहर हो गई, जो एक बड़ा झटका कहा जा सकता है।

इस सीजन मुंबई इंडियंस के अलावा प्लेऑफ़ में जाने वाली अन्य टीमों में गुजरात टाइटंस, आरसीबी और पंजाब किंग्स हैं। ध्यान देने वाली बात तो यह भी है कि पंजाब किंग्स और आरसीबी ने कभी इस इवेंट में टाइटल नहीं जीता है, दोनों को पहले ख़िताब का बेसब्री से इंतजार है।

IPL 2025

प्लेऑफ़ की चार टीमें सामने आने के बाद अब अगला सवाल विनर को लेकर है। कयास भी लग रहे हैं कि इस सीजन आईपीएल में टाइटल किसे जीतना चाहिए। चारों ही टीमें काफी सॉलिड नज़र आ रही हैं। ऐसे में हमने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI ChatGpt) से यह जानने का प्रयास किया।

एआई से इस सीजन की विनिंग टीम का पूर्वानुमान लगाने का प्रयास किया था, वहां से भी एक अनुभवी टीम का नाम सबसे पहले सामने आया और इसके पीछे कारण भी हैं। एआई ने इस सीजन टाइटल जीतने की दौड़ में सबसे आगे मुंबई इंडियंस को माना है।

IPL 2025: मुंबई के पास क्या?

मुंबई इंडियंस को दावेदार हालिया फॉर्म के लिए माना है। इसमें बताया गया है कि शुरुआत में पिछड़ने के बाद मुंबई ने लगातार अच्छा खेल दिखाया और प्लेऑफ़ तक का सफर तय कर लिया। इसके अलावा मुंबई इंडियंस की प्लेयर्स स्ट्रेंथ का जिक्र भी किया है। रोहित, सूर्या, बुमराह आदि खिलाड़ी इस टीम की स्ट्रेंथ हैं और फाइनल खेलने का काफी अनुभव इस टीम के पास है।

IPL 2025: मुंबई पांच बार की विनर

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पांच बार टाइटल अपने नाम किया है। प्लेऑफ़ की अन्य टीमों में गुजरात ने एक ख़िताब हासिल किया है। आरसीबी और पंजाब के साथ कभी ट्रॉफी आई नहीं। यह भी एक कारण है कि मुंबई इंडियंस को विश्लेषक सबसे आगे मानते हैं, एआई ने भी यही तर्क दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+