IPL 2025 से पहले अश्विन की हुई CSK में वापसी, इस बार नए अंदाज में आएंगे नजर
IPL 2025 R Ashwin: भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग से की थी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आर अश्विन ने लंबे समय तक आईपीएल में दमदार प्रदर्शन किया था। साल 2008 से लेकर 2015 तक उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई बेहतरीन स्पेल डालने का काम किया था।
चेन्नई से जुड़े अश्विन
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 2016 के मेगा ऑक्शन से पहले आर अश्विन को रिलीज कर दिया था। चेन्नई सुपर किंग्स के पास रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा में से किसी एक को ही अपने पास रखने की अनुमति थी। ऐसे में चेन्नई की टीम ने रविचंद्रन अश्विन को रिलीज करने का फैसला किया। लेकिन लंबे समय बाद एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रविचंद्रन अश्विन जुड़ गए हैं।

CSK के CEO ने जाहिर की खुशी
दरअसल, इंडिया सीमेंट्स में रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई है। इस बार उनका रोल थोड़ा अलग होगा। अश्विन चेन्नई परफॉर्मेंस सेंटर में एक नया रोल निभाते हुए दिखाई देंगे। अश्विन इससे पहले साल 2016 तक इंडिया सीमेंट से जुड़े रहे थे। अब लंबे समय बाद एक बार फिर से वह इंडिया सीमेंट से जुड़ गए हैं। अश्विन के इंडिया सीमेंट से जुड़ने पर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ में भी खुशी जाहिर की है।
आईपीएल में अश्विन का दबदबा
काशी विश्वनाथ ने अश्विन को लेकर कहा कि हम अश्विन की वापसी से काफी उत्साहित हैं। वह हमारे लिए सुपर किंग्स वेंचर्स और हाई परफार्मेंस सेंटर के लिए अहम होंगे। अश्विन तमिलनाडु के बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी मदद से हम खुद को और मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। बता दें कि अश्विन आईपीएल इतिहास के 10वें ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लीग में 200 से अधिक मैच खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications