IPL 2025: आधा टूर्नामेंट खत्म, इन टीमों के लिए रस्ते बंद? ये 6 टीमें हैं प्लेऑफ की बड़ी दावेदार

IPL 2025 qualification scenarios explained: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 का आधा सीजन पूरा हो चुका है। सभी 10 टीमों ने कम से कम सात मैच खेले लिए हैं और सभी टीमों के लिए लगभग बराबर मैच बचे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आधा सीजन खत्म होने पर कौन सी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की बड़ी दावेदार है। वहीं ऐसी कौन सी टीम है जिनके लिए टूर्नामेंट लगभग खत्म सा हो गया है।

प्वाइंट्स टेबल में टॉप चार कौन (IPL 2025 qualification scenarios explained)

प्वाइंट्स टेबल में टॉप चार टीमें गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी और पंजाब किंग्स टूर्नामेंट में अब तक की सर्वश्रेष्ठ टीमें हैं। दिल्ली और पंजाब ने अब तक आईपीएल नहीं जीता है, लेकिन इस बार वे बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रही है। कप्तान अक्षर पटेल दिल्ली के लिए कमाल की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं श्रेयस अय्यर पंजाब की अगुआई में टीम को लगातार जीत दिला रहे हैं। दिल्ली और पंजाब अब तक टूर्नामेंट में दो सबसे संतुलित टीमें हैं।

IPL 2025 1

ये टीमें प्लेऑफ की बड़ी दावेदार

तीनों टीमों के 10-10 अंक हैं, साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार को राजस्थान रॉयल्स पर दो रन से शानदार जीत दर्ज की। गुजरात ने भी शनिवार को दिल्ली पर जीत दर्ज की और तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। गुजरात, दिल्ली, पंजाब और लखनऊ - सभी चार टीमों को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए आठ जीत और 16 अंक की आवश्यकता है। हालांकि पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़कर 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन उसका नेट रन रेट बेहतर था।

इन टीमों के लिए रस्ते बंद?

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ़ दो जीत और पांच हारे हैं, हालांकि चेन्नई यकीनन अब तक की सबसे खराब टीम रही है। चेन्नई को मुंबई के खिलाफ रविवार रात को छठी हार का सामना भी करना पड़ा। सुपर किंग्स के पास इस सीजन में शीर्ष आठ विकेट लेने वाले दो खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने निराश किया है। चेन्नई-हैदराबाद के अलावा राजस्थान एक ऐसी टीम है जिसके लिए प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल है।

इन टीमों से वापसी की उम्मीद

मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की शुरुआत बहुत खराब की, जैसा कि लगभग हमेशा होता है, लेकिन लगातार तीन जीत हासिल करके टीम वापस पटरी पर लौटी है। वे अभी भी तीन जीत और चार हार के साथ मुश्किल स्थिति में हैं, लेकिन प्लेऑफ में जाने की संभावना उनकी अभी भी बनी हुई है। इस सीजन में गत विजेता कोलकाता ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन पंजाब के खिलाफ मात्र 112 रनों का पीछा करते हुए 95 रनों पर आउट होने से उनके लिए आगे की राह मुश्किल हो गई।

प्लेऑफ में पहुंचने की बड़ी दावेदार टीमें

गुजरात टाइटंस
दिल्ली कैपिटल्स
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
पंजाब किंग्स
लखनऊ सुपर जायंट्स
मुंबई इंडियंस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+