Prasidh Krishna के आगे केएल राहुल भी नजर आए बेबस, पर्पल कैप की रेस में टॉप पर पहुंच किया कमाल

IPL 2025 Prasidh Krishna: शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा। गुजरात टाइटंस की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे अधिक चार विकेट चटकाने का काम किया। दिल्ली की टीम एक समय 225 से अधिक स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी दमदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली को 203 के स्कोर पर ही रोक दिया।

प्रसिद्ध कृष्णा के सामने राहुल बेबस (IPL 2025 Prasidh Krishna)

केएल राहुल इस सीजन लगातार बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। गुजरात के खिलाफ केएल राहुल ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने जबरदस्त यॉर्कर फेंक कर केएल राहुल को वापस पवेलियन भेज दिया। केएल राहुल के आउट होने के बाद दिल्ली का रन रेट 12 से 10 पर आकर गिर गई। प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा ईशांत शर्मा ने भी गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया।

IPL 2025 1

पर्पल कैप की रेस में पहुंचे टॉप पर

प्रसिद्ध कृष्णा ने शनिवार 19 अप्रैल को अपने चार ओवर में 41 रन देकर दिल्ली कैपिटल्स के चार बल्लेबाजों को आउट किया और अब तक खेले गए सात आईपीएल 2025 मैचों में उनके विकेटों की संख्या 14 हो गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे मैच में उनके 4/41 के आंकड़े ने उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद से आगे निकलने और आईपीएल 2025 पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे कर दिया है।

दिल्ली कैपिटल्सः अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट प्लेयरः जैक फ्रेजर मैकगर्क, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवान फरेरा, दुश्मंता चमीरा।

गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, आर साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयरः शेरफाने रदरफोर्ड, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, करीम जनत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+