Preity Zinta के सामने टीम हुई ढेर, फिर भी चमका ये शेर, बनाया गजब का रिकॉर्ड

IPL 2025 Prabhsimran Singh: आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की शुरुआत पंजाब किंग्स के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज आरसीबी के खिलाफ पहले क्वालिफायर मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे। टीम की मालकिन प्रीति जिंटा के सामने ही टीम के बल्लेबाज एक-एक कर के पवेलियन लौटते चले गए। हालांकि, इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम भी किया।

प्रभसिमरन सिंह ने बनाया रिकॉर्ड (IPL 2025 Prabhsimran Singh)

प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2025 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला जमकर चला और उन्होंने कई अहम पारियां खेली। हालांकि क्वालिफायर 1 मैच में जब उनकी टीम आरसीबी के खिलाफ थी, तब प्रभसिमरन का बल्ला ज्यादा नहीं चला और उन्होंने सिर्फ 18 रन बनाए। इसके बावजूद इस मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक नहीं रहा क्योंकि उन्होंने आईपीएल 2025 में 500 रन पूरे कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

IPL 2025 1

101 रन पर सिमटी पंजाब किंग्स

पंजाब की टीम को पहले ही मैच में बड़ा झटका लगा जब यश दयाल ने प्रियांश आर्या को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच कराया। इसके बाद दूसरा झटका पंजाब को प्रभसिमरन सिंह के रूप में लगा, जिन्हें भुवनेश्वर कुमार ने केवल 18 रन पर आउट किया। तीसरा झटका जोश हेजलवुड ने कप्तान श्रेयस अय्यर को सिर्फ दो रन पर आउट कर दिया। पंजाब की टीम लगातार दबाव में आई जब हेजलवुड ने 38 रन पर जोश इंग्लिस को चार रन पर पवेलियन भेजा।

50 रन के अंदर ही पंजाब को पांचवां झटका यश दयाल ने नेहल वढेरा को बोल्ड कर दिया, जो आठ रन ही बना पाए। इसके बाद सुयश शर्मा ने शशांक सिंह को मात्र तीन रन पर बोल्ड कर दिया। इस तरह पंजाब की पारी 101 रन पर सिमट गई। इस कमजोर शुरुआत के कारण पंजाब की टीम को मैच में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, काइल जैमिसन।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, सूर्यांश शेडगे, मुशीर खान, जेवियर बार्टलेट।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: मयंक अग्रवाल, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+