IPL 2025 Points Table: चेन्नई से हार के बाद KKR पर संकट! प्लेऑफ की रेस में अब कितने दावेदार?
कोलकाता में खेले गए रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी ओवर में 2 विकेट से हरा दिया। हालांकि चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं कोलकाता की यह हार प्लेऑफ की उम्मीदों पर भारी पड़ सकती है।
अब केकेआर को न सिर्फ अपने बचे हुए मैच जीतने होंगे, बल्कि अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। पॉइंट्स टेबल में मिड-टेबल की जंग अब और तेज़ हो गई है, और कई टीमें अब भी टॉप-4 में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई हैं।

IPL 2025 की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) स्थिति: टॉप पर, लगभग प्लेऑफ में
गुजरात ने अब तक 11 में से 8 मैच जीते हैं और 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। उनका नेट रन रेट भी +0.793 है जो उन्हें मजबूत स्थिति में रखता है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब सिर्फ एक जीत की जरूरत है। टॉप-2 में जगह बनाने की भी पूरी उम्मीद है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) स्थिति: प्लेऑफ की दहलीज पर
बेंगलुरु ने भी 11 में से 8 मुकाबले जीते हैं और 16 अंकों के साथ गुजरात के बराबर है। हालांकि उनका नेट रन रेट (+0.482) थोड़ा कम है, इसलिए टॉप-2 के लिए उन्हें न सिर्फ जीत की जरूरत होगी बल्कि NRR को और बेहतर करना होगा।
पंजाब किंग्स (Punjab Kings) स्थिति: मजबूत दावेदार
पंजाब की टीम 11 मैचों में 7 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 15 अंकों पर है। नेट रन रेट +0.376 है, जो उन्हें अच्छी स्थिति में रखता है। अगर टीम अपने बचे हुए मैचों में एक जीत दर्ज कर लेती है तो प्लेऑफ में जगह लगभग तय मानी जा सकती है।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) स्थिति: बढ़त में, लेकिन सतर्कता जरूरी
मुंबई 12 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंकों पर है। उनका नेट रन रेट +1.156 है, जो इस वक्त लीग का सबसे बेहतर है। एक और जीत उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से पहुंचा सकती है। अगर अन्य टीमों की हार भी साथ आती है, तो यह टीम टॉप-2 में भी घुस सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) स्थिति: प्लेऑफ की रेस में
दिल्ली ने 11 में से 6 मैच जीते हैं और 1 मैच बेनतीजा रहा है, जिससे उनके 13 अंक हैं। नेट रन रेट +0.362 है, जो उन्हें बाकियों से बेहतर बना रहा है। लेकिन प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उन्हें अपने बाकी बचे हुए सभी मैच जीतने होंगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) स्थिति: संकट में, लेकिन बाहर नहीं
चेन्नई से मिली हार के बाद कोलकाता की स्थिति नाज़ुक हो गई है। 12 मैचों में 5 जीत और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ टीम 11 अंकों पर है। अब उन्हें अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे और साथ ही दूसरों के नतीजों पर भी नजर रखनी होगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) स्थिति: उम्मीदें बाकी, लेकिन रास्ता कठिन
लखनऊ ने 11 मैचों में 5 जीते हैं और 6 हारे हैं। 10 अंकों के साथ वे प्लेऑफ की दौड़ में बने हुए हैं, लेकिन उनका NRR -0.469 है, जो चिंता की बात है। उन्हें बाकी सभी मैच जीतने होंगे और NRR को भी काफी सुधारना होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)- बाहर
11 मैचों में सिर्फ 3 जीत, 7 हार और 1 बेनतीजा मैच के साथ हैदराबाद के सिर्फ 7 अंक हैं। NRR भी -1.192 है। ये आंकड़े उन्हें पूरी तरह से प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर चुके हैं।
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)- बाहर
12 मैचों में सिर्फ 3 जीत और -0.718 NRR के साथ राजस्थान की टीम अब केवल औपचारिकताएं निभा रही है। 6 अंकों के साथ वे आधिकारिक रूप से एलिमिनेट हो चुके हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)- बाहर
चेन्नई ने भले ही कोलकाता को हराया हो, लेकिन 12 में से सिर्फ 3 जीत के कारण और -0.992 NRR के साथ वो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। धोनी की टीम अब बाकी मैचों में सम्मान की लड़ाई लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications