IPL 2025 Orange Purple Cap List: साई सुदर्शन बने निकोलस पूरन के लिए नया खतरा! पर्पल कैप में नूर अहमद का दबदबा?
IPL 2025 Orange Purple Cap Updated List: आईपीएल 2025 में जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ रहा है, ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ और भी दिलचस्प होती जा रही है। बल्लेबाज़ों की रेस में जहां निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) टॉप पर हैं, वहीं गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) उनके लिए एक बड़ा खतरा बनकर उभरे हैं।
दूसरी ओर गेंदबाजों की पर्पल कैप रेस में चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद (Noor Ahmad) का जलवा बरकरार है।

ऑरेंज कैप (Orange Cap ) की रेस: पूरन आगे, लेकिन सुदर्शन की चुनौती दमदार
- निकोलस पूरन (LSG) ने अब तक 5 पारियों में 288 रन बनाए हैं। उनका औसत 72.00 और स्ट्राइक रेट 225.00 का है, जो बताता है कि वे कितनी अटैकिंग बल्लेबाजी कर रहे हैं।
- साई सुदर्शन (GT) ने 5 मैचों में 273 रन बनाकर दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। उनका औसत 54.60 और स्ट्राइक रेट 151.66 है। खास बात ये है कि राजस्थान के खिलाफ उन्होंने 53 गेंदों में 82 रन ठोक कर धमाका कर दिया।
- मिचेल मार्श (LSG) 265 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उनका औसत 53.00 और स्ट्राइक रेट 180.27 है। वह भी LSG के लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित हो रहे हैं।
- जोस बटलर (GT) 202 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। औसत 50.50 और स्ट्राइक रेट 162.90 उनके अनुभव की गवाही दे रहे हैं।
- सूर्यकुमार यादव (MI) ने 199 रन बनाकर टॉप-5 में जगह बनाई है। उनका औसत 49.75 और स्ट्राइक रेट 150.75 है।
पर्पल कैप (Purple Cap) की रेस: नूर अहमद की फिरकी, सिराज की धार
- नूर अहमद (CSK) 11 विकेट लेकर टॉप पर हैं। उन्होंने 18 ओवर में सिर्फ 150 रन दिए हैं और 4/18 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
- साई किशोर (GT) ने अब तक 10 विकेट झटके हैं, उनका इकॉनमी रेट 7.00 और बेस्ट 3/30 है।
- मोहम्मद सिराज (GT) भी 10 विकेट के साथ रेस में बराबरी पर हैं। उन्होंने 20 ओवर में 154 रन देकर 4/17 का शानदार स्पेल फेंका है। उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ 12 का है।
- खलील अहमद (CSK) 10 विकेट के साथ इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 3/29 का बेस्ट स्पेल फेंका है और इकॉनमी 8.00 रही है।
- हार्दिक पंड्या (MI) ने भी 10 विकेट चटकाए हैं और खास बात ये है कि उनके नाम एक 5 विकेट हॉल भी दर्ज है - 5/36।












Click it and Unblock the Notifications