IPL 2025 में दिल्ली-पंजाब का धमाका, इस मामले में CSK और MI को पछाड़ा, बनाया कमाल का रिकॉर्ड
IPL Teams Of 2025: क्रिकेट के मैदान पर छक्कों की बरसात तो हर साल होती है, लेकिन साल 2025 ने इंटरनेट की दुनिया में भी नए रिकॉर्ड बना दिए। आमतौर पर माना जाता है कि लोकप्रियता के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) या मुंबई इंडियंस (MI) का कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन साल 2025 के सर्च डेटा ने सबको चौंका दिया है। इस बार टॉप-10 ग्लोबल सर्च लिस्ट में 4 IPL टीमों ने जगह बनाई, जिसमें पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों ने बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।
श्रेयस की कप्तानी में पलटी पंजाब की किस्मत (IPL Teams Of 2025)
पंजाब किंग्स (PBKS) साल 2025 की चौथी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली स्पोर्ट्स टीम बनकर उभरी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस टीम ने साल 2014 के बाद पहली बार फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि वे खिताब नहीं जीत पाए, लेकिन पूरे सीजन उनके खेल और रणनीति ने फैंस को फोन और लैपटॉप से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने भी किया कमाल
अक्षर पटेल के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स (DC) इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रही। दिल्ली ने सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और अपने पहले चार मैच लगातार जीते। हालांकि, टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में टीम थोड़ी लड़खड़ाई और पांचवें स्थान पर रही, लेकिन अक्षर पटेल की कप्तानी और टीम के जुझारू खेल ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
गुजरात टाइटंस में शुभमन गिल का जलवा
लिस्ट में छठे स्थान पर गुजरात टाइटन्स (GT) का कब्जा रहा। पिछले सीजन की निराशा को पीछे छोड़ते हुए शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने शानदार वापसी की। लीग स्टेज के 14 में से 9 मैच जीतकर उन्होंने प्लेऑफ में जगह बनाई। भले ही एलिमिनेटर में उन्हें मुंबई इंडियंस से हार मिली, लेकिन शुभमन गिल की इंडिविजुअल परफॉर्मेंस ने उन्हें सर्च इंजन पर टॉप पर बनाए रखा।
ऋषभ पंत बने लखनऊ के नवाब
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) सातवें स्थान पर रही। इसकी सबसे बड़ी वजह थी मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदना। पंत का कप्तान बनना और उनके प्रदर्शन पर दुनिया भर की नजरें थीं। हालांकि टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर रही, लेकिन पंत के नाम और रिकॉर्ड बोली ने लखनऊ को वैश्विक स्तर पर चर्चा का केंद्र बना दिया।












Click it and Unblock the Notifications