IPL 2025: किसके नाम है आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक का कीर्तिमान, सभी गेंदबाजों की पूरी लिस्ट

IPL Most Hat-Tricks: आईपीएल में अक्सर हम गेंदबाजों की पिटाई होते ही देखते हैं। प्रशंसकों को भी गेंदबाजों की धुनाई काफी अच्छी लगती है। गेंदबाजों के लिए इस लीग में खुद को बचाना मुश्किल हो जाता है क्योंकि चौके और छक्कों की बारिश होती है। बल्लेबाज रनों के लिए टूट पड़ते हैं।

इस कंडीशन में भी अगर कोई गेंदबाज धांसू प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजों के ऊपर भारी पड़ता है, तो उसके कौशल को सलाम करना जरूरी हो जाता है। इस तरह के गेंदबाज कई हुए हैं, जिन्होंने अपनी दमदार गेंदबाजी के कारण टीम को मैच में जीत दिलाने का काम किया है।

ipl stats

हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज का नाम अलग श्रेणी में होता है और आईपीएल में रोहित शर्मा जैसे प्लेयर ने भी हैट्रिक ली है। यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन ऐसा ही हुआ था। उनके अलावा युवराज सिंह के नाम भी आईपीएल में हैट्रिक का कीर्तिमान है।

आईपीएल में 22 बार हैट्रिक का कारनामा हुआ है और 19 गेंदबाजों ने हैट्रिक लेने का काम किया है। अमित मिश्रा ऐसे एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल में तीन बार हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। उनके अलावा युवराज सिंह ने भी दो बार हैट्रिक ली है। पूरी लिस्ट यहाँ देखी जा सकती है।

IPL में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

गेंदबाज विपक्षी टीम वर्ष
लक्ष्मीपति बालाजी किंग्स इलेवन पंजाब 2008
अमित मिश्रा डेक्कन चार्जस 2008
मखाया एनटिनी केकेआर 2008
युवराज सिंह आरसीबी 2009
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस 2009
युवराज सिंह डेक्कन चार्जर्स 2009
प्रवीण कुमार राजस्थान रॉयल्स 2010
अमित मिश्रा किंग्स इलेवन पंजाब 2011
अजित चंदेला पुणे वॉरियर्स 2012
सुनील नारेन किंग्स इलेवन पंजाब 2013
अमित मिश्रा पुणे वॉरियर्स इंडिया 2013
प्रवीण ताम्बे केकेआर 2014
शेन वॉटसन सनराइजर्स हैदराबाद 2014
अक्षर पटेल गुजरात लायंस 2016
सैमुएल बद्री मुंबई इंडियंस 2017
एंड्रू टाई राइजिंग पुणे सुपरजायंट 2017
जयदेव उनादकट सनराइजर्स हैदराबाद 2017
सैम करन दिल्ली कैपिटल्स 2019
श्रेयस गोपाल आरसीबी 2019
हर्षल पटेल आरसीबी 2021
युजवेंद्र चहल केकेआर 2022
राशिद खान केकेआर 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+