'जिस शमी को दिन-रात गालियां देती हो, उसी के पैसे पर ऐश भी करती हो', Hasin Jahan पर फिर फूटा फैंस का गुस्सा
IPL 2025 Mohammed Shami: अपनी शादी टूटने के बावजूद भारतीय स्टार मोहम्मद शमी की पूर्व पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपने पोस्ट से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। हसीन जहां और शमी के बीच के रिश्ते को अभी भी मीडिया में काफी कवरेज मिलती है। हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर फैंस उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं।
हसीन जहां ने शेयर की तस्वीर (IPL 2025 Mohammed Shami)
हसीन जहां अक्सर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से न केवल व्यक्तिगत मामलों बल्कि राष्ट्रीय मुद्दों पर भी बात करती हैं। हाल ही में हसीन जहां ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की, जिस पर उनके फॉलोअर्स की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। फोटो में वह एक कार के पास खड़ी दिखाई दे रही हैं, इसमें वह हमेशा की तरह ही खूबसूरत दिख रही हैं।

विवादों में रहा है रिश्ता
मोहम्मद शमी से उनके विवाद के कारण इस तस्वीर को देखकर कुछ फैंस द्वारा उन्हें ट्रोल किया गया। एक यूजर ने लिखा लगता है कार मोहम्मद शमी की है, और पूछा, "शमी भाई गायब हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिस मोहम्मद शमी को दिन-रात गालियां देती हो, उसी के पैसे पर ऐश भी करती हो। बता दें कि मोहम्मद शमी के साथ जहां का रिश्ता विवादों से भरा रहा है। शादी के कुछ सालों बाद उनके रिश्ते में खटास आ गई, जिसका नतीजा 2018 में अलगाव के रूप में सामने आया।
हर महीने इतने पैसे देते हैं शमी
हसीन जहान ने शमी पर कई आरोप लगाए थे, जिसके कारण उन्होंने अलग रहने का फैसला किया। बताया जाता है कि उनके बीच मनमुटाव के बावजूद शमी जहान को हर महीने एक लाख तीस हज़ार रुपये का मुआवज़ा देते हैं। शमी से अलग होने के बाद भी हसीन जहां भारतीय तेज गेंदबाज को लेकर नकारात्मक टिप्पणियां करती रहती हैं। हसीन जहां की हालिया पोस्ट पर फैंस लगातार अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications