IPL 2025 में स्पीड के सौदागर की एंट्री, 156.7 KMPH की रफ्तार से फेंकता है गेंद, MI के खिलाफ मचाएगा धूम
IPL 2025 MI vs LSG, Mayank Yadav: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आज यानी रविवार 27 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ स्पीड के सौदागर मयंक यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। मयंक यादव ने आखिरी बार अक्तूबर साल 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए खेला था। इसके बाद से ही वह मैदान से बाहर रहे हैं।
चोटिल हो गए थे मयंक यादव (IPL 2025 MI vs LSG)
मयंक यादव अपनी पीठ और पैर की चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर थे। लखनऊ के लिए पिछले सीजन मयंक यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया था। यही वजह है कि उन्हें ऑक्शन से पहले ही टीम ने रिटेन कर लिया था। ऐसे में अब मुंबई के खिलाफ वह अपना दमखम दिखाना चाहेंगे। मयंक यादव की कमी टीम को इससे पहले खेले गए मुकाबले में खली थी।

एनसीए में रिकवरी कर रहे थे मयंक
लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर और पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने मयंक यादव की वापसी पर खुशी जाहिर की है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि हम एनसीए के फैसले पर निर्भर हैं। फिलहाल हमारे खिलाड़ी वहां हैं, और हम उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। एनसीए से हरी झंडी मिलने के साथ ही मयंक यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया है।
तोड़ सकते हैं सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड
मयंक यादव की वापसी से लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी लाइन-अप को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए चार मैच खेले और 7 विकेट लिए जिसमें एक मैच में 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी बनाया। मयंक यादव को रफ्तार का सौदागर कहा जाता है। कई दिग्गजों का मानना है कि वह शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications