IPL ऑक्शन में बरसेगा पैसा, फ्रेंचाइजी करोड़ों खर्चने को तैयार! इस टीम में शामिल हो सकते हैं रोहित शर्मा
IPL 2025 mega auction, Rohit Sharma: आईपीएल में मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा अगले साल नई टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आईपीएल 2024 में रोहित को उनके शानदार रिकॉर्ड के बावजूद मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया गया था। जिसके बाद से ही रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस से अलग होने की खबरें सामने आने लगी थी।
फैन फॉलोइंग में जबरदस्त गिरावट
रोहित शर्मा लंबे समय से आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे थे। ऐसे में अचानक उनकी कप्तानी पद के छोड़ने से फ्रेंचाइजी की फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। पिछले सीजन अपने नए कप्तानी हार्दिक पंड्या के नेतृत्व में टीम संघर्ष करती नजर आई।

दिल्ली में शामिल हो सकते हैं रोहित
कोच रिकी पोंटिंग को बाहर करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स इस समय उथल-पुथल का सामना कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली की टीम कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज़ कर सकती हैं, जिनके बारे में अफवाह है कि वे चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े सकते हैं क्योंकि एमएस धोनी आईपीएल 2025 में संन्यास ले सकते हैं। अगर पंत दिल्ली छोड़कर चेन्नई में चले जाते हैं, तो रोहित कैपिटल्स की अगुआई करने के लिए नए कप्तान हो सकते हैं। रोहित को खरीदने के लिए दिल्ली की टीम करोड़ों रुपये खर्च कर सकती है।
पंजाब किंग्स भी रेस में शामिल
पंजाब किंग्स आईपीएल की शुरुआत से ही टूर्नामेंट का हिस्सा रही है, लेकिन अभी तक कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है, जिसमें बार-बार कप्तान को बदलना भी शामिल है। आईपीएल 2024 में शिखर धवन और सैम कर्रन की कप्तानी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, जिसके कारण टीम सात जीत और सात हार के साथ छठे स्थान पर रही। ऐसे में वह शिखर धवन और सैम कर्रन को रिलीज कर रोहित शर्मा को खरीदना चाहेंगे।
लखनऊ की भी रहेगी नजर
साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स का डेब्यू सीजन शानदार रहा। लेकिन साल 2024 में केएल राहुल की कप्तानी में टीम को संघर्ष करना पड़ा। वे सात जीत और सात हार के साथ सातवें स्थान पर रहे। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल RCB में शामिल हो सकते हैं, ऐसे में लखनऊ की कोशिश भी रोहित शर्मा को खरीदने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications