Mega Auction से पहले सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन करेगी Delhi Capitals! क्या लिस्ट में शामिल हैं ऋषभ पंत?
IPL 2025 Mega Auction Delhi Capitals: आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। कुछ दिन पहले ट्विटर पर ऋषभ पंत ने नीलामी को लेकर एक पोस्ट किया था, जिसके बाद उनके टीम से बाहर जाने की खबरें आने लगी थी।
ये खिलाड़ी बन सकता है कोच
रिकी पोंटिंग के जाने के बाद टीम को नए कोच की भी तलाश है। रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी अनुभवी भारतीय क्रिकेटर को मुख्य कोच के रूप में ला सकती है। हेमंग बदानी का नाम हेड कोच के लिए सामने आया है। हेमंग बदानी इससे पहले दुबई कैपिटल्स के लिए कोचिंग का काम कर चुके हैं। इसके अलावा बदानी तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी लंबे समय तक बतौर कौच अपनी भूमिका निभा चुके हैं।

इन खिलाड़ियों को दिल्ली करेगी रिटेन
पीटीआई के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स ने अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखने का फैसला किया है। इन खिलाड़ियों में कप्तान ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है। ऋषभ पंत को 18 करोड़ रुपये देकर रोका जा सकता है। वहीं दूसरे नंबर पर अक्षर पटेल का नाम है, जिन्हें टीम 14 करोड़ रुपये देकर अगले सीजन के लिए बरकरार रखना चाहती है। वहीं 11 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर कुलदीप यादव का नाम है।
दिल्ली को पहली IPL खिताब की तलाश
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का सफर काफी दिलचस्प रहा है। साल 2008 से लेकर अब तक टीम कई उतार-चढ़ावों से गुजरी है। दिल्ली ने पहले सीज़न में अच्छा प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल तक पहुंची। साल 2012 के दौरान दिल्ली ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और फाइनल में पहुंची, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई।
साल 2020 में दिल्ली एक बार फिर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही। लेकिन इस बार भी उसे खिताब नहीं मिल सका और मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम को अभी भी पहले आईपीएल खिताब की तलाश है।












Click it and Unblock the Notifications