अगर इन खिलाड़ियों को खरीदा तो CSK बन जाएगी खतरनाक टीम! मेगा ऑक्शन में किसकी लगेगी लॉटरी?
IPL 2025 Mega Auction, CSK Team: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल और लोकप्रिय टीमों में से एक है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इन खिलाड़ियों में रविंद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे और एमएस धोनी जैसे दिग्गज का नाम शामिल हैं।
इन खिलाड़ियों को खरीदने की योजना
मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स पांच दिग्गज खिलाड़ियों पर अपनी नजरें बनाए हुए हैं। अगर चेन्नई की टीम इन खिलाड़ियों को खरीदने में कामयाब हो जाती है तो सीएसके काफी खतरनाक टीम बन जाएगी। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिसे चेन्नई की टीम हर हाल में खरीदना चाहेगी।

ऋषभ पंत
सीएसके जिन खिलाड़ियों पर विचार कर रही है, उनमें ऋषभ पंत सबसे ऊपर हैं। दिग्गजों का मानना है कि पंत में एमएस धोनी की जगह लेने की क्षमता है, क्योंकि उनका प्रदर्शन आईपीएल में बेहतरीन रहा है। ऋषभ पंत ने साल 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था और वह दिल्ली का ही हिस्सा रहे। लेकिन अब फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया है, जिसके बाद उनके सीएसके में जाने की बातें हो रही है।
डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र
पिछले सीजन में संघर्ष करने के बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम डेवोन कॉनवे के लिए राइट टू मैच (RTM) कार्ड का उपयोग कर सकती है। अपने दमदार ओपनिंग के लिए जाने जाने वाले डेवोन कॉनवे अगर अपनी फॉर्म में वापस आ जाते हैं तो टीम के लिए एक ठोस शुरुआत दे सकते हैं। इसके अलावा रचिन रवींद्र CSK के रडार पर एक और खिलाड़ी हैं।
तुषार देशपांडे और मिशेल सेंटनर
फ्रैंचाइज़ की नज़र तुषार देशपांडे पर है, जिन्होंने पिछले सीजन में 13 मैचों में 17 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया था। उनके आने से CSK के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी, जिससे टीम में गहराई और विविधता आएगी। इसी तरह पिछले सीजन में कम उपयोग किए जाने के बावजूद मिशेल सेंटनर को भी टीम दोबारा खरीदना चाहेगी। साल 2024 सीजन में CSK के लिए खेलने वाले डेरिल मिशेल ने मिडिल ऑर्डर में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। ऐसे में उनके बारे में सीएसके की टीम सोच सकती है।












Click it and Unblock the Notifications