RCB के इन तीन धुरंधरों पर Mumbai Indians की नजर! ऑक्शन में बहा सकते हैं पानी की तरह पैसा

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन इस साल के अंत में होने जा रहा है। इस ऑक्शन के बाद सभी टीमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर चर्चा भी तेजी से हो रही है। रोहित शर्मा, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों को लेकर फैंस के बीच कई तरह की बातें हो रही है।

मुंबई इंडियंस की बदलेगी टीम

आईपीएल ऑक्शन के दौरान कुछ खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों की नजरें भी रहने वाली है। ऐसे में आज हम आपको तीन ऐसे आरसीबी के खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ऑक्शन में खरीदकर अपने साथ जोड़ना चाहेगी। पिछले आईपीएल सीजन में रोहित से मुंबई इंडियंस की कप्तानी जिम्मेदारी छीन ली गई थी और फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को नया कप्तान बनाया था, लेकिन पंड्या की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा था।

IPL 2025 1

अल्जारी जोसेफ पर नजर

अल्जारी जोसेफ ने साल 2019 आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में मुंबई इंडियंस के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। जोसेफ ने 6 विकेट लेकर नया रिकॉर्ड बनाते हुए फैंस को चौंका दिया था। अपनी शानदार शुरुआत के बावजूद जोसेफ ने पिछले सीजन में आरसीबी के लिए केवल तीन मैच खेले, ऐसे में अल्जारी जोसेफ को एक बार फिर मुंबई की टीम खरीद सकती है।

मुंबई की नजरें इस खिलाड़ी पर

एक और आरसीबी खिलाड़ी जो मुंबई इंडियंस के रडार पर हो सकता है, वह है कर्ण शर्मा। आरसीबी के मुख्य स्पिनर के रूप में उन्हें जाने दिए जाने की संभावना बहुत कम है। फिर भी अगर वह उपलब्ध होते हैं तो मुंबई इंडियंस को अपने स्पिन विभाग को मजबूत करने का अवसर मिल सकता है। खासकर तब जब कर्ण शर्मा पहले उनके लिए खेल चुके हैं।

ग्लेन मैक्सवेल हो सकते हैं मुंबई में शामिल

ग्लेन मैक्सवेल का RCB में भविष्य सवालों के घेरे में है। एक निराशाजनक सीज़न के बाद जहां वे 10 मैचों में केवल 52 रन ही बना पाए, ऐसी अटकलें हैं कि RCB उन्हें रिलीज़ कर सकती है। मैक्सवेल जो पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं, उन्हें कीरोन पोलार्ड की जगह टीम में देखा जा सकता है। मुंबई इंडियंस एक फ़िनिशर की तलाश में है। ऐसे में टिम डेविड के साथ मैक्सवेल के शामिल होने से उनकी बल्लेबाजी लाइनअप और मजबूत हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+