IPL 2025: आईपीएल में 3 गेंदों से खेला जाएगा मुकाबला, नियमों में बदलाव का बड़ा फैसला, कप्तानों को दी गई राहत
IPL 2025: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी आईपीएल की प्लेइंग कंडीशंस में कुछ बदलाव किये हैं। कुछ संसोधन किये गए हैं। नियमों में बदलाव का फायदा निश्चित रूप से प्लेयर्स को मिलने वाला है। मुंबई में आईपीएल कप्तानों के साथ की गई बैठक में अहम फैसले हुए।
इस बार आईपीएल में दूसरी पारी के दौरान दो गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा। पहली गेंद दस ओवर तक चलेगी, इसके बाद दूसरी गेंद का इस्तेमाल 11वें ओवर से किया जाएगा। हालांकि पहली पारी में बैटिंग करने वाली टीम को एक ही गेंद से खेलना होगा।

ओस की भूमिका खत्म करने के लिए दूसरी पारी में दो गेंदों का इस्तेमाल करने के फैसला लिया गया है। इसके अलावा धीमे ओवर रेट को लेकर भी एक बड़ा निर्णय लिया गया है। इसमें आईसीसी जैसा नियम लागू किया गया है। कप्तानों को इससे राहत मिलने वाली है।
कप्तानों को मिली बड़ी राहत (IPL 2025)
तीन बार धीमे ओवर रेट के बाद कप्तान को बैन करने का प्रावधान समाप्त कर दिया गया है। इसी के चलते हार्दिक पांड्या को एक मैच के लिए बैन किया गया है और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे। पिछले सीजन तीन बार धीमे ओवर रेट की सज़ा उनको इस बार मिली है।
धीमे ओवर रेट के लिए अब बैन नहीं करके कप्तान को डीमेरिट पॉइंट्स दिए जाएँगे। बैन करने का फैसला अपवाद स्वरूप हो तो कहा नहीं जा सकता, अन्यथा अब बैन का खतरा नहीं होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट में आईसीसी भी प्लेयर्स को बैन नहीं करती है, डीमेरिट पॉइंट्स वहां दिए जाते हैं।
मैच में कैसे लग सकता है बैन (IPL 2025)
तीन सालों तक के लिए डीमेरिट पॉइंट्स माने जाएंगे। प्रत्येक 4 डिमेरिट पॉइंट्स के लिए मैच रेफरी एक जुर्माना लगा सकता है, या तो 100 प्रतिशत जुर्माना होगा या अतिरिक्त डीमेरिट पॉइंट्स मिलेंगे। इन डीमेरिट पॉइंट्स से भविष्य में प्लेयर पर बैन लग सकता है।
पिछले सीजन ऋषभ पंत को धीमे ओवर रेट की वजह से एक मैच का बैन मिला था। आरसीबी के खिलाफ वह नहीं खेल पाए थे। इस बार हार्दिक पांड्या पहला ही मैच नहीं खेल पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 23 मार्च को मुंबई इंडियंस का मुकाबला है।
गेंदबाजों के लिए भी आई खुशखबरी
गेंदबाजों के लिए इस बार आईपीएल में राहत रहने वाली है। गेंदबाजों को गेंद के ऊपर लार का इस्तेमाल करने की अनुमति मिल गई है। आईसीसी इवेंट्स में ऐसा नहीं होता लेकिन आईपीएल बीसीसीआई का अपना टूर्नामेंट है। इस वजह से लार प्रयोग की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications