VIDEO: निकोलस पूरन ने मारा तूफानी छक्का, गेंद ने फोड़ा मैच देख रहे फैन का सिर
IPL 2025 LSG vs GT: लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच इकाना स्टेडियम में आईपीएल 2025 के मैच के दौरान एक दर्शक के सिर में चोट लग गई। वायरल वीडियो के अनुसार लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन के एक जोरदार छक्के से फैन को चोट लग गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
निकोलस पूरन ने खेली दमदार पारी (IPL 2025 LSG vs GT)
निकोलस पूरन ने शनिवार 12 अप्रैल को आईपीएल 2025 के 26वें मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी की। जिसकी बदौलत शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने छह विकेट से जीत हासिल की। निकोलस पूरन ने सिर्फ 34 गेंदों पर 61 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और एक चौका शामिल रहा। निकोलस पूरन की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत ही टीम को जीत हासिल हुई।

दर्शक के सिर पर जाकर लगी गेंद
इस घटना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर एक यूजर ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ शख्स ने कैप्शन में लिखा कि लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पूरन ने ऐसा छक्का मारा जो गेंद सीधे दर्शक के सिर पर जाकर लगी और फैन घायल हो गया। उसका सिर पूरा फूट गया और लहूलुहान हो गया, लेकिन फैन दोबारा मैच देखने से बाज नहीं आया।
लखनऊ ने हासिल की जीत
घायल फैन को तुरंत एम्बुलेंस के पास चिकित्सा सहायता लेते देखा गया, साथी फैंस उसके चारों ओर जमा हो गए। यह स्पष्ट नहीं है कि किस छक्के से चोट लगी, लेकिन लाल शर्ट पहने हुए व्यक्ति के सिर में चोट लग गई। बाद में उसे तत्काल उपचार के लिए स्ट्रेचर पर ले जाने के बाद स्टैंड में वापस देखा गया। मैच की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 181 रनों का लक्ष्य तीन गेंद शेष रहते पूरा कर लिया। निकोलस पूरन ने छह पारियों में 215.43 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 349 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पूरन ने ऐसा छक्का मारा जो गेंद सीधे दर्शक के सिर पर जाकर लगी और बंदा घायल हो गया। उसका सिर पूरा फूट गया और लहूलुहान हो गया, लेकिन बंदा दोबारा मैच देखने से बाज नहीं आया.. #LSGvGT #NicholasPooran pic.twitter.com/6we7QynpiE
— Gaurav Pandey (@gaurav5pandey) April 13, 2025












Click it and Unblock the Notifications