IPL 2025 में टीम इंडिया को मिला भविष्य का नया सुपरस्टार, बल्ले से उगल रहा आग, प्रीति जिंटा भी हो गई फैन
IPL 2025 KKR vs PBKS: युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य आईपीएल 2025 में धूम मचा रहे हैं। प्रियांश ने अपने डेब्यू आईपीएल मैच में 47 रन बनाए थे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रियांश ने ताबड़तोड़ शतक जड़कर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। प्रियांश आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने। वहीं अब केकेआर के खिलाफ एक बार फिर प्रियांश ने कमाल की पारी खेली है।
प्रियांश आर्य ने बनाए 69 रन (IPL 2025 KKR vs PBKS)
शनिवार को प्रियांश आर्या ने 27 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। केकेआर के खिलाफ प्रियांश आर्या ने तेज तर्रार में बल्लेबाजी शुरू की। प्रियांश तेजी से दूसरे शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन आंद्रे रसेल ने उनका विकेट लेकर केकेआर को सफलता दिलाई। आउट होने से पहले प्रियांश आर्य ने 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 35 गेंदों में 69 रन बनाने का काम किया।

प्रीति जिंटा ने जाहिर की खुशी
प्रियांश आर्या के हर शॉट पर पंजाब किंग्स की को-ऑनर प्रीति जिंटा ने जमकर ताली बजाई। इससे पहले शतक लगने के बाद प्रियांश को लेकर प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कुछ बातों का जिक्र किया था। जिंटा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि पिछली रात बेहद खास थी। हमने क्रिकेट का एक धमाकेदार खेल देखा, एक दिग्गज की दहाड़ और एक चमकते सितारे का जन्म! मैं कुछ दिन पहले हमारे कुछ अन्य युवा खिलाड़ियों के साथ 24 वर्षीय प्रियांश आर्य से मिली थी। वह शांत, शर्मीला और विनम्र था और पूरी शाम एक शब्द भी नहीं बोला। प्रीति के इन शब्दों को प्रियांश ने एक बार फिर सही साबित कर दिया है।
भारतीय टीम को मिला नया सुपरस्टार?
बता दें कि प्रियांश आर्या को पंजाब किंग्स ने मेगा ऑक्शन में 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में साउथ दिल्ली सुपरस्टारज के लिए खेलते हुए 10 पारियों में 608 रन बनाए थे। अब आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया के भविष्य का नया सुपरस्टार कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्रियांश आर्य़ा की तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications