KKR vs PBKS: बारिश के कारण मैच रद्द, केकेआर और पंजाब को मिले एक-एक प्वाइंट

IPL 2025 KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच कोलकाता में बारिश के कारण रोक दिया गया था। केकेआर के रहमनुल्लाह गुरबाज और सुनील नरेन नाबाद थे। केकेआर ने पहले ओवर में 7 रन बनाए थे केकेआर को अभी भी जीत के लिए 195 रनों की जरूरत थी। बारिश के कारण खेल को रोक दिया गया और बाद में इसे रद्द घोषित कर दिया गया।

बारिश ने डाला मैच में खलल (IPL 2025 KKR vs PBKS)

इस मुकाबले में नतीजे के लिए केकेआर को कम से कम पांच ओवर खेलने थे। लेकिन बारिश के कारण आगे का खेल नहीं हो पाया तो फिर दोनों ही टीमों में एक-एक अंक बांट दिए जगए। पंजाब किंग्स की टीम पांचवें तो वहीं केकेआर सातवें स्थान पर मौजूद थी। यह मुकाबला रद्द होने पर यहां केकेआर को नुकसान हुआ क्योंकि उनके लिए दो अंक बेहद जरूरी थे। जबकि 11 अंक के साथ फिलहाल के लिए पंजाब की टीम टॉप फोर में एंट्री पा ली है।

IPL 1

पंजाब किंग्स ने बनाए थे इतने रन

पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 रन का लक्ष्य बनाने का काम किया है। इस मैच में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या की मजबूत शतकीय साझेदारी ने टीम को एक बड़ा स्कोर हासिल करने में मदद की। प्रभसिमरन सिंह ने 83 रन की शानदार पारी खेली, जबकि प्रियांश ने 69 रन बनाए। पंजाब के लिए ओपनिंग करते हुए 120 रन की यह साझेदारी दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही।

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन साकरिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्त्जे, लवनिथ सिसोदिया, अनुकूल रॉय।

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: हरप्रीत बरार, मुशीर खान, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, प्रवीण दुबे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+