PBKS vs MI: आज रिकॉर्ड्स का शिकार करेंगे तीन शेर! SKY, अय्यर और हार्दिक के लिए स्पेशल होगी Qualifier 2 की रात

IPL 2025 का दूसरा क्वालिफायर (Qualifier 2) आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। पंजाब को क्वालिफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से करारी हार मिली थी, लेकिन फाइनल में पहुंचने का ये दूसरा मौका है।

मुंबई ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस (GT) को 20 रन से हराकर शानदार वापसी की है। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जहां दोनों टीमों के लिए फाइनल का टिकट दांव पर है, वहीं कई खिलाड़ी आज ऐतिहासिक माइलस्टोन भी छू सकते हैं। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में जो आज बन सकते हैं।

Mumbai Indians and Punjab Kings IPL 2025

श्रेयर अय्यर सिर्फ 10 रन दूर हैं T20 में 6,500 रन से
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयर अय्यर (Shreyas Iyer) इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। 15 पारियों में उन्होंने 46.90 की औसत और 170.86 के स्ट्राइक रेट से 516 रन बनाए हैं। अब वे अपने T20 करियर में 6,500 रन पूरे करने से सिर्फ 10 रन दूर हैं। अभी तक अय्यर ने 238 मैचों में 6,490 रन बनाए हैं। आज के मैच में उनका बल्ला चला तो ये माइलस्टोन जरूर टूटेगा।

हार्दिक पंड्या को चाहिए सिर्फ 2 छक्के
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अपनी फिनिशिंग पावर के लिए जाने जाते हैं। एलिमिनेटर में उन्होंने 9 गेंदों में 22 रन ठोके थे जिसमें 3 छक्के शामिल थे। अब वे आईपीएल में 150 छक्कों से सिर्फ दो कदम दूर हैं। उनके नाम फिलहाल 148 सिक्स और 206 चौके दर्ज हैं। साथ ही अगर वे 2 और सिक्स लगाते हैं, तो उनका T20 करियर में 300 छक्कों का आंकड़ा भी पूरा हो जाएगा।

सूर्यकुमार यादव को चाहिए सिर्फ 5 छक्के
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस सीजन में मुंबई के लिए सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। सूर्या ने 15 मैचों में 67.30 की औसत और 167.83 का स्ट्राइक रेट 673 रन बनाए हैं जो उनके प्रदर्शन को बयां करता है। SKY को MI के लिए T20 क्रिकेट (IPL + CLT20) में 150 छक्के पूरे करने के लिए सिर्फ 5 सिक्स की जरूरत है। अभी तक उन्होंने 145 सिक्स और 401 चौके लगाए हैं।

तिलक वर्मा सिर्फ 45 रन दूर
मुंबई के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने लगातार कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेलकर MI की मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी है। 12 पारियों में 299 रन बनाने वाले तिलक अब आईपीएल में 1,500 रन पूरे करने से सिर्फ 45 रन दूर हैं। तिलक ने 53 मैचों में 1,455 रन बनाए हैं।

नजरें सिर्फ ट्रॉफी पर नहीं, इतिहास पर भी होंगी
आज के मुकाबले में सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स भी खिलाड़ियों की नजरों में होंगे। SKY की लहर, हार्दिक का धमाका या फिर अय्यर की क्लास-अगर ये तीनों फॉर्म में आए, तो दर्शकों को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+