IPL 2025: कैसे खरीदें चेन्नई-आरसीबी मैच के टिकट, कितने रुपये है प्राइस? किस APP से होगी सेल

CSK vs RCB Match Tickets: आईपीएल की दो दिग्गज टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबले का इंतजार हर किसी को रहता है। इस बार के मैच को लेकर फैन्स में टिकटों की मारामारी देखने को मिली है। हर कोई इस मुकाबले की टिकट खरीदने के लिए उतावला नज़र आ रहा है।

चेन्नई के फैन्स महेंद्र सिंह धोनी के लिए क्रेजी हैं, दूसरी तरफ आरसीबी वालों के लिए विराट कोहली हैं। कोहली ने पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ रन भी बनाए थे और उनकी फॉर्म भी धांसू है। इस स्थिति में आरसीबी के फैन्स उनकी धमाकेदार बैटिंग देखने के लिए उत्साहित होंगे।

csk vs rcb

इस बीच आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी का मुकाबला 28 मार्च को चेपॉक में खेला जाना है। इसकी टिकटों की बिक्री आज हो रही है और दर्शकों को टिकट खरीदने का प्रोसेस यहाँ बताया गया है। न्यूनतम और अधिकतम टिकट प्राइस के बारे में भी यहाँ जाना जा सकता है।

CSK vs RCB Match Tickets

चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच मुकाबले के टिकट अलग-अलग जगहों पर खरीदे जा सकते हैं। इसके लिए दोनों टीमों के आधिकारिक एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लोगइन करना होगा। इसके बाद वहां से टिकट लिया जा सकता है। इसके अलावा पेटीएम इनसाइडर से भी टिकटों को खरीदा जा सकता है।

CSK vs RCB Match Tickets Price

इस हाई प्रोफाइल मुकाबले के लिए टिकटों की न्यूनतम कीमत 1700 रुपये रखी गई है। इसके बाद 2500 का टिकट भी है। 3500 और 4000 रुपये का टिकट भी रखा गया है। अधिकतम कीमत की बात की जाए, तो 7500 रुपये का टिकट भी उपलब्ध है। डिमांड ज्यादा होने के कारण सभी फैन्स को टिकट मिलना मुश्किल ही लग रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स का अपने घर में यह दूसरा मुकाबला है। पहले मैच में चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को पराजित किया था। आरसीबी के साथ उनकी राइवलरी जबरदस्त मानी जाती है। दोनों शहरों के बीच ज्यादा दूरी नहीं होने के कारण बेंगलुरु से भी फैन्स चेन्नई में मैच देखने जाते हैं।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+