IPL 2025 के बीच में इंग्लैंड ने लिया बड़ा फैसला, इस दिग्गज को बनाया टी-20 और वनडे टीम का कप्तान
IPL 2025 Harry Brook: विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक को इंग्लैंड की नई व्हाइट-बॉल टीम का कप्तान बनाया गया है। वह जोस बटलर की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले महीने पाकिस्तान में टीम की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की हार के बाद पद छोड़ दिया था। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को यह घोषणा की। आईपीएल के बीच इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह बड़ा फैसला लिया है।
कप्तान हैरी ब्रूक ने कही ये बात (IPL 2025 Harry Brook)
26 वर्षीय हैरी ब्रूक ने कप्तान बनने के बाद कहा कि इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम का कप्तान बनाया जाना वाकई सम्मान की बात है। जब से मैं व्हार्फडेल के बर्ले में क्रिकेट खेलता था, तब से मैं यॉर्कशायर का प्रतिनिधित्व करने, इंग्लैंड के लिए खेलने और शायद एक दिन टीम का नेतृत्व करने का सपना देखता था। बता दें कि हैरी ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली है।

साल 2022 में इंग्लैंड के लिए किया था डेब्यू
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि इस देश में बहुत प्रतिभा है और मैं नई शुरुआत करने को लेकर बेताब है। मैं वनडे और टी-20 सीरीज के साथ ही विश्व कप और प्रमुख आयोजन जीतने की दिशा में काम करने के लिए उत्सुक हूं। मैं आगे बढ़ने और अपना सबकुछ देने के लिए उत्साहित हूं। साल 2022 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले हैरी ब्रूक ने अब तक राष्ट्रीय टीम के लिए 26 वनडे और 44 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने 34.00 की औसत से 816 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 110 रहा है।
हैरी ब्रूक पहले भी कर चुके हैं कप्तानी
हैरी ब्रूक के लिए कप्तानी कोई नई बात नहीं है। उन्होंने पिछले साल जोस बटलर की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में इंग्लैंड की अगुआई की थी। सीरीज के आखिरी गेम में इंग्लैंड 2-3 से हार गया था। इससे पहले हैरी ब्रूक 2018 में ICC अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड के कप्तान थे। इंग्लैंड 2018 में ICC अंडर-19 विश्व कप में ग्रुप सी में शीर्ष पर रहा, लेकिन सुपर लीग क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया।












Click it and Unblock the Notifications