IPL 2025: MI या RCB नहीं रोहित शर्मा को मिलेगी ये नई टीम! पुराने साथी का बड़ा खुलासा
IPL 2025, Rohit Sharma News: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या वह मुंबई इंडियंस के साथ बने रहेंगे या 2025 सीजन के लिए किसी नई टीम में शामिल होंगे। पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल ही में इस विषय पर अपनी राय दी है। जिसके बाद से चल रही चर्चाओं ने तुल पकड़ ली है।
हरभजन सिंह ने कही ये बड़ी बात
लीजेंड्स लीग ऑक्शन में एक मीडिया चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा को लेकर अपने विचार शेयर किए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आईपीएल 2025 की नीलामी दिलचस्प होगी, खासकर इस बात को लेकर कि रोहित मुंबई इंडियंस के साथ रहेंगे या दिल्ली कैपिटल्स में चले जाएंगे। हरभजन ने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा दिल्ली कैपिटल्स में जाते हैं या मुंबई इंडियंस उन्हें रिटेन करती है।

रोहित का वीडियो हुआ था वायरल
रोहित शर्मा और कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच अभिषेक नायर का एक वीडियो वायरल हुआ था। क्लिप में रोहित को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यह मेरा आखिरी है, जिससे कई लोगों को लगा कि वह मुंबई इंडियंस छोड़ सकते हैं। इस वीडियो ने आईपीएल में उनके अगले कदम के बारे में अटकलों को तेज कर दिया है।
रोहित पर बरस सकते हैं पैसे
अगर मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करती या वह टीम से बाहर जाने का फैसला करते हैं। तो ऐसे में नीलामी के दौरान टीमों के बीच उन्हें लेकर कड़ी टक्कर होने की संभावना है। कई फ्रैंचाइजी उनकी सेवाएं हासिल करने के लिए उत्सुक होंगी, जिससे वह आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों में से एक बन सकते हैं।
क्या दिल्ली में शामिल होंगे रोहित
हरभजन सिंह के इस बयान से साफ है कि रोहित के भविष्य के बारे में उनके पास कुछ जानकारी जरूर हो सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि मुंबई इंडियंस अभी भी अपने स्टार खिलाड़ी को बरकरार रख सकती है। हालांकि, अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो दिल्ली कैपिटल्स उन्हें हासिल करने के लिए एक मजबूत दावेदार हो सकती है।
रोहित को लेकर कंफ्यूजन बरकरार
बता दें कि पिछले आईपीएल सीजन से ठीक पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर उनकी जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने के फैसले ने पहले ही फैंस के बीच काफी हलचल मचा दी थी। इस बदलाव के बाद रोहित और पंड्या के बीच तनाव की भी अफवाहें उड़ी थीं।












Click it and Unblock the Notifications