Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2025 के इन 5 खिलाड़ियों की लगेगी लॉटरी, सच होगा ये बड़ा सपना!

IPL 2025 Five uncapped stars: आईपीएल 2025 का धमाकेदार सीजन आरसीबी की जीत के साथ समाप्त हुआ। आरसीबी ने 18 साल में पहली बार खिताब पर कब्जा जमाया। इस जीत के साथ ही आरसीबी की टीम यह ट्रॉफी जीतने वाली 8वीं टीम भी बन गई है। आईपीएल के इस सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित करने का काम किया है। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को जल्द ही भारत के लिए टी-20 फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

आईपीएल में युवा खिलाड़ियों का रहा जलवा (IPL 2025 Five uncapped stars)

पिछले कुछ आईपीएल सीजन ने भारतीय टीम के टी-20 कोर को मजबूत किया है। साल 2024 में भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में सफलता हासिल की ती। अब साल 2026 यानी अगले टी-20 वर्ल्ड कप में इन खिलाड़ियों पर खिताब को डिफेंड करने की जिम्मेदारी होगी। आइए एक नजर पांच ऐसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर डालते हैं जिनको जल्द ही भारतीय टी-20 टीम में डेब्यू करने का मौका दिया जा सकता है।

IPL 2025 1

दिग्वेश राठी

25 वर्षीय लेग स्पिनर दिग्वेश राठी ने अपने डेब्यू सीजन में ही मिस्ट्री स्पिन के जादू से सबका ध्यान आकर्षित किया। शुरुआती मैचों में रवि बिश्नोई के चोटिल होने के बाद दिग्वेश राठी ने एलएसजी की गेंदबाजी की कमान संभाली और 13 मैचों में 14 विकेट लेकर अपनी काबिलियत साबित की। 30.64 की औसत और 8.25 की इकॉनमी के साथ उन्होंने एक मजबूत और भरोसेमंद स्पिनर के तौर पर खुद की पहचान बनाने का काम किया।

विप्रज निगम

20 वर्षीय ऑलराउंडर और लेग स्पिनर विप्रज निगम ने आईपीएल 2025 में बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावित किया। उन्होंने 14 मैचों में 11 विकेट लिए और लगभग 180 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 20 की औसत से रन बनाई। विप्रज निगम गेंद से स्पिन फ्रेंडली विकेट पर विकेट ले सकते हैं तो वहीं टीम के लिए अंत के ओवरों में बल्ले से फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं।

शशांक सिंह

पंजाब किंग्स को साल 2025 में ट्रॉफी के बेहद करीब लाने वाले शशांक सिंह का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पंजाब के लिए उन्होंने कुल 17 मैचों में 350 रन बनाए, जिसकी औसत 50 और स्ट्राइक रेट 153.50 का रहा। पिछले सीजन की तुलना में उनकी लगातार अच्छी फार्म ने उन्हें भारतीय टीम में जगह पाने का एक मजबूत दावेदार बना दिया है। वे नंबर 5 या नीचे बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए बेहतरीन पारी खेल सकते हैं।

नमन धीर

25 वर्षीय फिनिशर नमन धीर ने मुंबई इंडियंस के लिए कई बार मैच का रुख बदला है। अंत के ओवरों में आकर उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अब तक 16 मैचों में 252 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 182.60 रहा है। अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ वे पार्ट-टाइम ऑफ स्पिनर भी हैं।

वैभव अरोड़ा

27 वर्षीय तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2025 में पावरप्ले और डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की। 12 मैचों में उन्होंने 17 विकेट लिए और 25.29 की औसत से विपक्षी टीमों को परेशान किया। उनकी समय पर विकेट लेने की क्षमता और खासकर बुमराह, सिराज और शमी जैसे गेंदबाजों के दबाव वाले दौर में खुद को साबित करना उन्हें भारतीय टीम में जगह दिलाने का मजबूत कारण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+