IPL 2025: आरसीबी ने किया बाहर तो दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा, अब टीम में मिली एक बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में अपना बेस्ट देने के लिए इस साल कुछ बदलाव किये हैं। अक्षर पटेल को टीम की कमान थमाई गई है। ऋषभ पंत के जाने पर कप्तान को बदलना पड़ा है। हालांकि टीम में कुछ और नाम भी कप्तानी के दावेदार थे लेकिन अक्षर पटेल ने बाजी मार ली।

अब तक पहले खिताब की तलाश में दिल्ली कैपिटल्स ने नीलामी के दौरान ऋषभ पंत को वापस लाने के लिए बोली लगाई थी लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑल आउट जाते हुए उनको अपने पाले में शामिल कर लिया। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने एक और बदलाव किया है।

ipl 2025

पिछले सीजन आरसीबी के लिए खेलने वाले खिलाड़ी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। आरसीबी ने इस दिग्गज प्लेयर को इस साल नीलामी में नहीं खरीदा और टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद दिल्ली ने मौके का फायदा उठाया था।

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की बड़ी घोषणा

इस प्लेयर का नाम फाफ डू प्लेसी है, 40 वर्षीय डू प्लेसी को अक्षर पटेल का डेप्युटी नियुक्त किया गया है। अक्षर पटेल को इस सीजन दिल्ली की कप्तानी थमाई गई है। अक्षर पटेल ने पहले भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी एक बार की थी, उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

IPL 2025: उपकप्तान बनाने का कारण

फाफ डू प्लेसी को उपकप्तान बनाने के पीछे भी एक बड़ा कारण है उनका अनुभव। अक्षर पटेल को फाफ डू प्लेसी के अनुभव से फायदा होगा, उनसे सीखने को भी मिलेगा क्योंकि आरसीबी में रहते हुए फाफ डू प्लेसी ने कप्तानी की है और काफी मुकाबले खेले हैं।

आरसीबी के लिए की है कप्तानी

फाफ डू प्लेसी ने आरसीबी के लिए खेलते हुए 42 मैचों में कप्तानी का जिम्मा संभाला था। वहां टीम को 21 मुकाबलों में जीत मिली और इतने ही मैचों में हार का सामना करना पड़ा। दो बार आरसीबी को प्लेऑफ़ तक का सफर तय करने का मौका मिला लेकिन दोनों बार ही फाइनल खेलने का अवसर नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+