CSK के CEO ने कर दिया बड़ा खुलासा, धोनी IPL 2025 खेलेंगे या नहीं? मिल गया जवाब

IPL 2025, MS Dhoni Latest News in Hindi: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी खेलते नजर आ सकते हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की है। धोनी की उपलब्धि उन्हें इस टूर्नामेंट के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनाता है। हालांकि, वह पिछले सीजन टीम में बतौर खिलाड़ी खेल रहे थे।

धोनी आईपीएल खेलने को तैयार

चेन्नई सुपर किंग्स ने पुष्टि की है कि धोनी एक बार फिर उनके लिए खेलते नजर आने वाले हैं। इस खबर ने धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की अफवाहों को दूर कर दिया है। इसकी पुष्टि शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने की। जिन्होंने क्रिकबज के साथ एक इंटरव्यू में धोनी को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया।

IPL 2025 1

काशी विश्वनाथन ने जाहिर की खुशी

काशी विश्वनाथन ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि धोनी आईपीएल के अगले सीजन में खेलने के लिए सहमत हो गए हैं। अब हमें और क्या चाहिए। हम खुश हैं। यह घोषणा धोनी द्वारा क्रिकेट में अपने भविष्य पर खुद विचार करने के बाद की गई। इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक स्पष्ट बातचीत में धोनी ने क्रिकेट खेलने के प्रति अपनी राय रखी थी।

धोनी ने कही ये बात

उन्होंने अपने करियर के अंतिम वर्षों में खेल का लुत्फ़ उठाने की इच्छा व्यक्त की। धोनी ने कहा कि मैं पिछले कुछ वर्षों में जो भी क्रिकेट खेल पाया हूं, उसका आनंद लेने की कोशिश कर रहा हूं। जब आप पेशेवर क्रिकेट खेलते हैं, तो आप इसका आनंद नहीं ले पाते। यही मैं करना चाहता हूं। यह आसान नहीं है। उन्होंने आगे फिटनेस रूटीन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मैं खुद को 9 महीने तक फिट रखता हूं ताकि मैं ढाई महीने आईपीएल खेल सकूं। आपको इस तरह से योजना बनानी होती है। इस दौरान आपको थोड़ा शांत रहना होता है।

इन खिलाड़ियों का रिटेन होना तय

धोनी के इरादे स्पष्ट होने के साथ ही फ्रैंचाइज़ी जल्द ही अपने अंतिम रिटेंशन पर फैसला लेगी। विश्वनाथन ने पुष्टि की कि धोनी आने वाले दिनों में फ्रैंचाइज़ी के मालिक एन श्रीनिवासन को रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए बुलाएंगे। यह तय है कि रवींद्र जडेजा नंबर 1 रिटेंशन होंगे, उसके बाद रुतुराज गायकवाड़ होंगे। माना जाता है कि मथेशा पथिराना नंबर 3 रिटेंशन बनने के लिए सहमत हो गए हैं। शिवम दुबे, डेवोन कॉनवे और अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवी में से एक को बरकरार रखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+