IPL 2025: क्या आरसीबी जीत पाएगी पहला ख़िताब? कैसा रहा है क्वालीफायर्स में प्रदर्शन
IPL 2025: आरसीबी को हर सीजन की तरह इस बार भी टाइटल जीतने की उम्मीद है। 18 सालों से आरसीबी खिताबी जीत दर्ज करने की उम्मीद में हर बार मैदान पर उतरती है लेकिन निराशा हाथ लगती है। इस सीजन आरसीबी ने प्लेऑफ़ तक की दूरी तय कर ली है।
प्लेऑफ़ में आरसीबी को पहले क्वालीफायर मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरना है। यह मैच 29 मई को खेला जाना है। यह चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में होगा। पंजाब किंग्स को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा हो सकता है। घरेलू फैन्स भी रहेंगे।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब आरसीबी ने प्लेऑफ़ तक का सफर तय किया हो। इससे पहले भी टीम ने कई मौकों पर अंतिम चार में जगह बनाई है। उन सभी मौकों पर आरसीबी के प्रदर्शन के बारे में जानने का प्रयास यहां किया गया है।
साल 2011 से आरसीबी ने पांच मुकाबले खेले हैं। इस सीजन क्वालीफायर 1 में खेलने का मौका मिला है। इससे पहले भी दो बार आरसीबी ने इस मुकाबले में अपनी किस्मत आजमाई है। इसका रिजल्ट एक-एक रहा है। एक मैच में जीत मिली और एक बार हार का सामना करना पड़ा।
वर्ष 2011 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलते हुए आरसीबी को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साल 2016 में भी उनके पास यही मौका आया और इस बार जीत दर्ज की। गुजरात लायंस को आरसीबी ने 4 विकेट से पराजित कर दिया।
दूसरे क्वालीफायर मैच में आरसीबी का रिकॉर्ड कराब है। यहाँ एक जीत और दो हार के आंकड़े हैं। उनको सिर्फ 2011 में ही जीत दर्ज करने का मौका मिला था। उस सीजन मुंबई इंडियंस को आरसीबी ने 43 रनों से पराजित कर दिया था। इसके बाद से क्वालीफायर दो में जीत नसीब नहीं हुई। वैसे प्लेऑफ़ में ओवरऑल आरसीबी ने 15 मैच खेलकर 5 जीते हैं।
इस बार आरसीबी ने धमाकेदार अंदाज में प्रदर्शन करते हुए घरेलू मैदान से बाहर खेले गए सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया। फॉर्म को देखते हुए आरसीबी को टाइटल का दावेदार माना जा रहा है लेकिन पूरी चीजें मैचों के समय ही साफ़ हो पाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications