छह मैचों में लगातार पांचवीं हार, धोनी की CSK को आखिर हुआ क्या? दिग्गज ने दिखाया आईना
IPL 2025 CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन चेन्नई की टीम को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल हुई थी। लेकिन इसके बाद से ही टीम को लगातार हार झेलनी पड़ी है। पांच बार की चैंपियन टीम का प्रदर्शन देखकर फैंस भी बेहद निराश दिखाई दे रहे हैं। चेन्नई का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल दिखाई दे रहा है।
माइकल क्लार्क ने कही बड़ी बात (IPL 2025 CSK)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने चेन्नई के प्रदर्शन को देखकर कहा कि टीम का आत्मविश्वास पूरी तरह से खत्म हो चुका है और अब समय आ गया है कि वे बाकी सीजन में जीत हासिल करने के लिए सब कुछ जोखिम में डाल दें। एमए चिदंबरम स्टेडियम में एमएस धोनी की कप्तानी के बावजूद सीएसके अपना कमाल नहीं दिखा सकी और टीम को एक निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा।

माइकल क्लार्क ने उठाया सवाल
माइकल क्लार्क ने कहा कि जिस तरह से यह टीम खेल रही थी उसमें आत्मविश्वास और जज्बे की कमी स्पष्ठ रूप से महसूस की जा सकती है। उनका रवैया आज के दौर के क्रिकेट जैसा नहीं दिख रहा है। उनकी कोशिश बस जीत के करीब पहुंचने या बड़ी हार को टालने की रहती है। क्लार्क ने टीम के खिलाड़ियों की मानसिकता पर सवाल उठाया।
आखिर कैसे बदलेगी सीएसके की किस्मत
क्लार्क ने जियोस्टार पर कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी कठिन लग रहा था। नई गेंद के साथ थोड़ी हरकत थी और निश्चित रूप से कुछ स्पिन भी थी। मुझे लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी योजना गलत बनाई। जिस तरह से उन्होंने इसे अंजाम दिया - यह स्पष्ट है कि उनका आत्मविश्वास कम है।
इस तरह का बदलाव कहना जितना आसान है, करना उतना आसान नहीं है। जैसे जीतने वाले ड्रेसिंग रूम में एक अच्छा आत्मविश्वास भरा हो सकता है, वैसा ही तब भी होता है जब आप हार रहे होते हैं। हारने का वह एहसास बना रहता है, और कभी-कभी इससे छुटकारा पाना मुश्किल होता है।












Click it and Unblock the Notifications