शाहरुख खान की KKR ने इस खिलाड़ी को 21 करोड़ में खरीदा, MI ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पर लुटाए 18 करोड़
IPL 2025 Mega Auction Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले एक मॉक ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व खिलाड़ी ऋषभ पंत सबसे महंगे बिके। पंत को पंजाब किंग्स ने 33 करोड़ रुपए में खरीदा। इस मॉक ऑक्शन में उनके अलावा केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन भी अच्छे दामों पर बिके। इसके अलावा युजवेंद्र चहल और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल मार्श पर भी करोड़ों की बोली लगाई गई।
किन खिलाड़ियों को मिला कितना पैसा
इस बार आईपीएल के मॉक ऑक्शन में कुछ प्रमुख खिलाड़ी अपनी नई टीमों में शामिल हुए। ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा। युजवेंद्र चहल को हैदराबाद ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा। इसके अलावा, मुंबई इंडियंस ने मिचेल मार्श पर दांव लगाया और वे 18 करोड़ रुपये में बिके।

राहुल-अय्यर हुए मालामाल
केएल राहुल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 29.5 करोड़ रुपये में खरीदा है, जो कि एक बड़ा दांव है। राहुल भारतीय क्रिकेट में एक प्रमुख बल्लेबाज हैं और आईपीएल में उनकी उपलब्धियां भी काफी अहम रही हैं। वहीं श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 21 करोड़ रुपये में खरीदा है। अय्यर की कप्तानी में पिछले साल केकेआर ने ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की थी।
जल्द शुरू होगा ऑक्शन
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में किया जाएगा। इस ऑक्शन में कुल 574 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। मेगा ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए तय किया गया है, जबकि कुछ अन्य खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए रखा गया है। इसका मतलब है कि इन खिलाड़ियों की शुरुआत की कीमत इतनी होगी, और बोली की प्रक्रिया के दौरान फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications