IPL Auction से पहले ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स को किया अनफॉलो? सरेआम बयां किया दर्द

IPL 2025 Auction Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपना दमखम दिखाया। टीम को हार मिलने के बावजूद ऋषभ पंत के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की जा रही है। चोट लगने के बावजूद वह बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में 99 रन बनाने में सफल रहे। इस बीच आईपीएल से जुड़ी ऋषभ पंत को लेकर भी कई खबरें सामने आ रही है।

पंत ने फिर शेयर की स्टोरी

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ पंत के नहीं जुड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। पंत द्वारा अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करने के बाद अफवाहें तेज हो गईं, जिससे फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। पंत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिस पर लिखा था कि "कभी-कभी चुप रहना ही अच्छा होता, भगवान लोगों को दिखाते हैं।

IPL 2025 1

दिल्ली कैपिटल्स को किया अनफॉलो?

इसके साथ ही ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को अनफॉलो कर दिया है। जिसके बाद टीम के साथ उनके भविष्य के बारे में अटकलों को हवा मिल गई है। दिल्ली कैपिटल्स अपने प्रयासों और पंत के नेतृत्व के बावजूद अभी तक अपना पहला आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है। कप्तान के रूप में पंत ने जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को चैंपियन नहीं बना सके।

कई फ्रेंचाइजियों की होगी पंत पर नजर

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें अपने रिटेन और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा करने की तैयारी कर रही हैं। पंत की मौजूदा स्थिति के बारे में यह है कि चोट से उनकी रिकवरी हो गई है। रिपोर्ट्स पुष्टि करती हैं कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट के लिए फिट और उपलब्ध हैं, जो खेल के प्रति उनके अटूट समर्पण को दिखाता है। अगर पंत दिल्ली से अलग होते हैं तो कई टीमें उन पर मोटा दांव लगा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+