Abhishek Sharma ने तोड़ा कार का शीशा, गुस्से से आगबबूला हुए विराट कोहली, अनुष्का शर्मा भी हैरान

IPL 2025 Abhishek Sharma: आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ट़ॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआत से ही तेज अंदाज में रन बनाने का सिलसिला शुरू कर दिया। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ चौके-छक्कों की झड़ी लगानी शुरू कर दी।

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा कार का शीशा (IPL 2025 Abhishek Sharma)

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआत से ही आक्रमक अंदाज दिखाया। खासतौर पर पारी के दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार के खिलाफ ऐसा शॉट खेला जिसने पूरे स्टेडियम को चौंका दिया। अभिषेक शर्मा का यह शॉट इतना जबरदस्त था कि गेंद सीधे स्टेडियम के बाहर पार्किंग में खड़ी एक टाटा कर्व कार के विंडशील्ड पर जा लगी। इस भारी छक्के ने कार का कांच तोड़ दिया, जिससे वहां मौजूद सभी दर्शक और आरसीबी के खिलाड़ी हैरान रह गए।

IPL 1

गुस्से से आगबबूला हुए विराट कोहली

अभिषेक शर्मा अपनी इस पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके। अभिषेक शर्मा को लुंगी एंगीडी ने 34 के स्कोर पर फिल साल्ट के हाथों कैच आउट करा दिया। अभिषेक शर्मा 17 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 34 रन बनाए। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली ने मैदान पर अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। वह गुस्से के साथ अभिषेक की तरफ देखते नजर आए। वह जानते थे कि अभिषेक शर्मा अगर पिच पर टिक जाते तो आरसीबी की मुश्किलें बढ़ सकती थी।

अनुष्का शर्मा हो गईं हैरान

लखनऊ के स्टेडियम में अनुष्का शर्मा भी आरसीबी को चीयर करने पहुंची हुईं हैं। अभिषेक शर्मा का शॉट देखकर वह भी हैरान नजर आई। इसके अलावा एक मौका ऐसा भी था जब यश दयाल की गेंद पर अभिषेक शर्मा को लेकर अपील की गई। लेकिन वो गेंद नो बॉल निकल गई। जिसके बाद अनुष्का शर्मा चौंक गई थी। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+