IPL 2025: एबी डीविलियर्स ने विराट कोहली के आलोचकों को लगाई जमकर लताड़, जानिए क्या है मामला

IPL 2025: विराट कोहली ने इस सीजन आईपीएल में जमकर धमाका किया है। उनके बल्ले से रनों की बारिश देखने को मिल रही है और आरसीबी का प्रदर्शन भी टॉप क्लास रहा है। इन सबके बावजूद कोहली की आलोचना करने वाला भी एक वर्ग है, जो हमेशा तैयार रहता है।

कोहली के स्ट्राइक रेट की आलोचना होती है और इसे लेकर अब उनके पूर्व साथी रहे एबी डीविलियर्स आगे आए हैं। डीविलियर्स ने कोहली के आलोचकों को जवाब दिया है। डीविलियर्स ने कोहली को आरसीबी का मिस्त्र सेफ्टी भी कहा है। वह पूरी तरह से अपने दोस्त के साथ खड़े हैं।

virat kohli

कोहली के सपोर्ट में आया दोस्त

अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर वीडियो में डीविलियर्स ने कहा कि विराट आरसीबी के लिए मिस्टर सेफ्टी हैं और वह हमेशा वहां होते हैं। जब कोहली वहां खड़े हैं, तो आपको डरने की आवश्यकता नहीं है। कभी कुछ नहीं बदला है, मीडिया के लोगों को बताना चाहता हूँ कि आपका हाथी वाला दिमाग है। आप कहते हो कि विराट धीमी गति से खेल रहे हैं, कल रात वह 200 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे थे, अब बताओ?

एबी डीविलियर्स उस मैच की बात कर रहे थे, जिसमें कोहली की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को बेंगलुरु में हराया था। कोहली के बल्ले से धमाकेदार पारी देखने को मिली थी। उन्होंने 33 गेंदों का सामना करते हुए 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर आरसीबी की जीत में अहम योगदान दिया।

आरसीबी को मिली थी करीबी जीत

चेन्नई सुपर किंग्स को आरसीबी ने 214 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके बाद चेन्नई ने शानदार ढंग से लक्ष्य का पीछा किया था। आरसीबी हार के पास जाकर 2 रनों से मुकाबला जीतने में सफल रही थी। आरसीबी 16 अंकों के साथ प्लेऑफ़ के बेहद करीब है।

कोहली ने लगाया है रनों का अम्बार

इस सीजन कोहली के बल्ले ने आग उगलने का काम किया है। उन्होंने अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं और 505 रन बनाए हैं। कोहली ने अब तक 7 फिफ्टी जमाई हैं और उनका स्ट्राइक रेट 143 से ज्यादा का रहा है। इस स्ट्राइक रेट को कम तो नहीं कह सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+