IPL 2025: एबी डीविलियर्स ने किया RCB से जुड़ने का ऐलान, किस मैच में होंगे टीम के साथ
IPL 2025 आरसीबी को टाइटल दिलाने का सपना विराट कोहली और एबी डीविलियर्स दोनों का रहा है, डीविलियर्स तो रिटायर होकर चले गए लेकिन कोहली अब भी इस टीम के साथ बने हुए हैं। विराट कोहली के साथी डीविलियर्स इस बार टीम के प्रदर्शन से खुश दिखाई दे रहे हैं।
डीविलियर्स ने टीम के फैन्स से एक बड़ा प्रॉमिस कर दिया है। उन्होंने फिर से आरसीबी से जुड़ने की घोषणा की है। हालांकि इसकी एक कंडीशन है कि वह किस स्थिति में टीम के लिए स्टेडियम में आएँगे। वजह भी काफी खास है और मौका भी आ सकता है।

डीविलियर्स ने क्या कहा
दरअसल डीविलियर्स का कहना है कि अगर आरसीबी फाइनल तक का सफर तय करती है, तो वह टीम को सपोर्ट करने के लिए आएंगे। डीविलियर्स के दावे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते हुए दिख रहे हैं कि अगर RCB फाइनल में पहुंचती है, तो मैं स्टेडियम में जरूर मौजूद रहूंगा। विराट कोहली के साथ वह ट्रॉफी उठाने से ज्यादा खुशी मुझे और कुछ नहीं दे सकती। मैंने कई सालों तक इसके लिए प्रयास किया है।
कोहली के बारे में क्या थी उनकी धारणा
डीविलियर्स और कोहली की अच्छी दोस्ती है और यह दोस्ती आरसीबी के साथ खेलने के दौरान हुई है। कोहली को लेकर डीविलियर्स ने कहा था कि जब मैं कोहली को अच्छी तरह से जानता नहीं था, तो वह मुझे इस समय पसंद नहीं थे। जानने का मौका मिलने पर वह कोहली से जुड़ गए।
आरसीबी का धांसू प्रदर्शन
गौरतलब है कि केकेआर के खिलाफ आरसीबी के मैच में बारिश का खलल देखने को मिला, इस खबर के लिखे जाने तक मुकाबला शुरू नहीं हुआ था। इससे पहले खेले गए मैचों में आरसीबी ने विपक्षी टीमों की धज्जियां उड़ाने में कम नहीं छोड़ी और 16 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल करते हुए प्लेऑफ़ की तरफ तेजी से कदम बढ़ा दिए।












Click it and Unblock the Notifications