IPL 2025: रियान पराग लगातार 5 छक्कों वाली अनोखी लिस्ट में शामिल, 4 दिग्गज पहले से ही मौजूद

IPL 2025: आईपीएल में रियान पराग ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में धमाल मचा दिया। उनके बल्ले से मोईन अली के ओवर में जमकर रन बरसे और दर्शकों का मनोरंजन हुआ लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। पराग ने अपनी बैटिंग से तहलका मचा दिया।

रियान पराग ने मोईन अली को लगातार पांच छक्के जड़े। इसके बाद अगले ओवर में भी एक छक्का जड़कर उन्होंने छक्कों का सिक्स लगा दिया। पराग पांच छक्के लगातार जड़ने वाले प्लेयर्स की अनोखी लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

IPL 2025

गेल ने की थी इसकी शुरुआत

आईपीएल में सबसे पहले 5 छक्के लगातार जड़ने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल थे। उन्होंने एक दशक से भी ज्यादा समय पहले 2012 में राहुल शर्मा को आड़े हाथों लिया था। गेल ने इस गेंदबाज को पांच छक्के लगातार जड़ते हुए धमाल मचा दिया था। बाकी क्रिकेटरों ने यह कारनामा बाद में किया।

राहुल तेवतिया की वह पारी कौन भूल सकता है, जिसमें उन्होंने शेल्डन कोट्रेल को निशाना बनाते हुए धांसू बल्लेबाजी की थी। तेवतिया ने साल 2020 में लगातार पांच छक्के जड़कर इतिहास रचा था। उस पारी के बाद ही वह काफी ज्यादा चर्चा में आ गए थे।

इस लिस्ट में जडेजा का नाम भी शामिल

इस खास सूची में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान रविन्द्र जडेजा भी हैं। उन्होंने साल 2021 में हर्षल पटेल को निशाना बनाते हुए छक्कों की बारिश कर डाली थी। वह ऐसा करने वाले तीसरे आईपीएल प्लेयर बन गए थे। उनके बाद एक और लेफ्ट हैण्ड प्लेयर ने यह किया था।

रिंकू सिंह ने मचाया था तहलका

अब रिंकू सिंह का नाम आना लाजमी है। साल 2023 के आईपीएल में गुजरात के लिए खेल रहे यश दयाल को रिंकू ने लगातार पांच छक्के जड़े थे। रिंकू सिंह ने धांसू बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी। रिंकू सिंह उस समय केकेआर में थे और आज भी वही हैं। पांचवां नाम अब रियान पराग का है लेकिन यहाँ ध्यान देने वाली बात यही है कि पराग को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ी लेफ्ट हैण्ड वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+