IPL 2025: मुंबई इंडियंस के 3 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा खेलने का मौका, पूरे सीजन बैठे ही रहेंगे

IPL 2025: मुंबई इंडियंस एक बार फिर से नए सीजन के लिए तैयार है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम का यह दूसरा सीजन होगा। पिछले सीजन मुंबई इंडियंस प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही थी। इस बार कुछ अलग करने का प्रयास करना पड़ेगा। टीम अच्छी दिखाई दे रही है।

रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे बड़े नामों से सजी यह टीम किसी भी टीम के लिए खतरा बन सकती है, शायद इसी वजह से मुंबई इंडियंस को आईपीएल की बेस्ट टीमों में से एक माना जाता है। हालांकि शुरुआती दौर से बुमराह का बाहर होना नुकसान है।

ipl 2025

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए प्लेयर्स को मशक्कत करनी होगी। अंतिम ग्यारह का चयन होने के बाद भी कई प्लेयर्स ऐसे होंगे, जिनको इस सीजन शायद ही खेलने का मौका मिले। हालांकि उनको इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में देख सकते हैं लेकिन पूरे मैच के दौरान जगह मिलना मुश्किल है। ऐसे ही तीन प्लेयर्स का जिक्र यहाँ किया गया है।

रॉबिन मिंज: 22 साल के इस खिलाड़ी को मुंबई की टीम में शामिल किया गया है लेकिन अंतिम ग्यारह में मौका नहीं मिल पाएगा। अब तक उनके पास टी20 क्रिकेट में 6 मैचों का अनुभव है और आईपीएल में उनको विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर लाया गया है। वहां रयान रिकेलटन पहले से ही मौजूद हैं, उनके होते रॉबिन की जगह नहीं बनती।

राज बावा: इस लिस्ट में एक और नाम राज बावा का भी है, जिन्होंने आईपीएल में डेब्यू तो किया है लेकिन महज दो ही मैच खेलने का मौका मिला है। उनकी खासियत एक ऑल राउंडर के तौर पर है लेकिन अंतिम इलेवन में जगह बनना मुश्किल है क्योंकि वहां हार्दिक पांड्या और सैंटनर जैसे नाम हैं।

अर्जुन तेंदुलकर: इस सीजन भी अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह भी नहीं होगी। पिछले सीजन यही हुआ था। अगर मुंबई इंडियंस आसानी से प्लेऑफ़ तक नहीं जा पाती है, तो अर्जुन तेंदुलकर को बेंच स्ट्रेंथ का हिस्सा ही बनना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+